
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहुंच खुफिया ब्रीफिंग तक नहीं होनी चाहिए। बाइडेन ने शुक्रवार को सीबीएस न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, “मेरा मानना है नहीं….क्योंकि उनका अनिश्चित व्यवहार विद्रोह से संबंधित है।” उन्होंने कहा कि उनका (बाइडेन) का मानना है कि ट्रम्प की पहुंच खुफिया ब्रीफिंग तक होने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह इस तथ्य के अलावा कोई महत्व नहीं रखता है कि वह वर्गीकृत जानकारी को प्रकट कर सकते है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved