
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा दिल्ली एम्स में भर्ती हैं। उन्हें बेचैनी की शिकायत के बाह अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद उनके कई टेस्ट हुए और अब उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। दिल्ली एम्स की तरफ से जारी बयान में यह भी बताया गया कि इस दौरान 65 वर्षीय जेपी नड्डा की कोरोनरी एंजियोग्राफी भी की गई। अब वह कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती हैं। जेपी नड्डा सीजेपी प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा सक्रिय मंत्री थे। उन्होंने ही सोनम वांगचुक को सूप पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई थी। इसके बाद सीजेपी के नेताओं से बात कर जंतर-मंतर का धरना भी समाप्त कराया था।
दिल्ली एम्स की तरफ से आधिकारिक बयान एक्स पर शेयर किया गया। इसकी फोटो के साथ लिखा गया, “माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में एम्स नई दिल्ली का आधिकारिक बयान।” आधिकारिक बयान में अस्पताल की तरफ से कहा गया, “जेपी नड्डा, माननीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री की बेचैनी की जांच 13 अगस्त 2026 की शाम को कोरोनरी एंजियोग्राफी समेत कई टेस्ट के साथ की गई। वह अभी स्थिर हैं और कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में ऑब्जर्वेशन के लिए भर्ती हैं।”
कोरोनरी एंजियोग्राफी एक मेडिकल इमेजिंग प्रोसीजर है, जिसका इस्तेमाल कोरोनरी आर्टरीज की जांच के लिए किया जाता है, ये वो ब्लड वेसल हैं, जो हार्ट को ऑक्सीजन वाला खून सप्लाई करती हैं। इस प्रोसीजर के दौरान, डॉक्टर कैथेटर नाम की एक पतली, लचीली ट्यूब को ब्लड वेसल में डालते हैं, जो आमतौर पर कलाई या कमर में होती है, और इसे दिल तक ले जाते हैं। फिर कोरोनरी आर्टरीज में एक खास कंट्रास्ट डाई इंजेक्ट की जाती है, और किसी भी सिकुड़न या ब्लॉकेज का पता लगाने के लिए एक्स-रे इमेज ली जाती हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved