
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने अल्पसंख्यक मोर्चा (Minority Morcha) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी (National Executive) की घोषणा (Announced) की है। यह जानकारी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने शनिवार को दी है।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दिकी ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यसमिति में दिल्ली से असलम खान, मिस्म जैदी, फहीम सैफी, फिरोज अंसारी, फौजां अल्वी, शाहीन हेलाल, जोजो जोस को जगह मिली है। इसी तरह गुजरात से युनुस तलत, बिहार से प्रतीक एडविन, चंडीगढ़ से मोहम्मद खुर्शीद, छत्तीसगढ़ से नजमा अजीम खान और बर्नार्ड जोसफ, कर्नाटक से रश्मि डिसुजा, अनीश एंथोनी, मध्य प्रदेश से जोसफ जॉन, नुरउद्दीन बोहरा, उत्तर प्रदेश से मनोज मसीह, फैसल सिद्दीकी, मौलाना हबीब हैदर को राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगह मिली है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कुल 42 लोगों को जगह दी है। उत्तराखंड के गुलाम मुस्तफा, त्रिपुरा के बहरुल, तेलगाना के डॉ. आएशा, तमिलनाडु के एमजे क्लरेंस, राजस्थान के डॉ. माजिद, पंजाब के मोहम्मद सफी, ओडिशा के अब्दुल सलाम भी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह बनाने में सफल रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved