बड़ी खबर

जेपी नड्डा ने उत्तराखंड भाजपा की नई टीम पर लगाई मुहर, 80 फीसदी दिख सकते हैं नए चेहरे

देहरादून भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (National President JP Nadda) ने उत्तराखंड भाजपा की नई कार्यकारिणी पर मुहर लगा दी है। मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद भट्ट(State President Mahendra Prasad Bhatt) नई कार्यकारिणी (new executive) की विधिवत घोषणा करेंगे। माना जा रहा है कि कार्यकारिणी में करीब 80 फीसदी नए चेहरे शामिल होंगे।



भट्ट की नई टीम में क्षेत्रीय जातीय समीकरणों में संतुलन साधने के साथ महिला और युवा चेहरों को प्रतिनिधित्व दिया जा सकता है। नई कार्यकारिणी को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के साथ प्रदेश अध्यक्ष भट्ट और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार की दो दौर की चर्चा हुई। नई दिल्ली में हुई दो अलग-अलग बैठकों में कार्यकारिणी में शामिल किए जाने वाले प्रत्येक चेहरे को लेकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने प्रदेश संगठन से जानकारी ली।

गढ़वाल और कुमाऊं (Garhwal and Kumaon) के क्षेत्रीय संतुलन के साथ जातीय समीकरणों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के चेहरों को कार्यकारिणी में प्रतिनिधित्व दिए जाने पर जोर दिया गया। इसमें महिला और युवा चेहरों को भी प्राथमिकता देने के संकेत हैं। सूत्रों के मुताबिक, कार्यकारिणी से महामंत्रियों, उपाध्यक्षों, व मंत्रियों के पदों पर नए चेहरे दिखेंगे।

नई कार्यकारिणी का स्वरूप तय हो गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष से बैठकों के बाद अब मंगलवार तक इसकी घोषणा कर दी जाएगी। कार्यकारिणी में युवा, महिला चेहरों के साथ ही अनुभवी नेताओं को महत्व दिया गया है।
– महेंद्र प्रसाद भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा

Share:

Next Post

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, MSP को पारदर्शी बनाने के लिए समूह गठित

Tue Aug 23 , 2022
नई दिल्ली। दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर किसान संगठनों (Farmer’s Organizations) के प्रदर्शन (Demonstration) के बीच केंद्र सरकार (Central government) द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) (Minimum Support Price (MSP)) पर गठित समिति की पहली बैठक हुई। इसमें एमएसपी को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने सहित अन्य मुद्दों पर गौर करने के लिए चार उप-समूहों […]