img-fluid

JPSC-JSSC भर्ती विवाद पर उबाल, रांची में छात्रों का आंदोलन तेज, कटऑफ और OMR में गड़बड़ी के आरोप

August 03, 2026

रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं (Recruitment Examinations) में कथित गड़बड़ियों को लेकर राजधानी रांची (Ranchi) में छात्रों का विरोध प्रदर्शन (Students protest) लगातार तेज होता जा रहा है। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा यह धरना अब बड़े जनआंदोलन का रूप ले चुका है। छात्र दिन-रात धरने पर डटे हैं और निष्पक्ष जांच के साथ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

कटऑफ और OMR पर उठे सवाल
आंदोलन की मुख्य वजह 14वीं सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कटऑफ तय करने में गंभीर अनियमितताएं हुईं और जारी मेरिट सूची पर संबंधित अधिकारियों के हस्ताक्षर तक नहीं थे। इसके अलावा OMR शीट में कथित हेरफेर के आरोप भी लगाए जा रहे हैं।

छात्रों का कहना है कि परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी TDPL को परीक्षा से पहले राज्य सरकार ब्लैकलिस्ट कर चुकी थी, इसके बावजूद उसी कंपनी को परीक्षा की जिम्मेदारी सौंप दी गई।


  • CBI जांच की मांग पर अड़े अभ्यर्थी
    सरकार ने मामले की जांच CID को सौंपी है, लेकिन प्रदर्शनकारी इससे संतुष्ट नहीं हैं। उनका कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच केंद्रीय एजेंसी (CBI) से कराई जाए, ताकि निष्पक्ष जांच हो सके। छात्रों का दावा है कि पहले भी कई मामलों में जांच हुई, लेकिन दोषियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

    OMR में नया विकल्प जोड़ने की मांग
    प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों ने OMR शीट में ‘Not Attempted’ (प्रश्न नहीं किया) का अलग विकल्प जोड़ने की भी मांग उठाई है। उनका कहना है कि इससे भविष्य में OMR शीट से छेड़छाड़ की आशंका कम होगी और मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी बनेगी।

    बारिश के बीच भी जारी आंदोलन
    आंदोलनकारी लगातार दिन-रात धरने पर बैठे हैं। बारिश और खराब मौसम के बावजूद छात्र प्रदर्शन स्थल नहीं छोड़ रहे। उनका कहना है कि रोजगार की चिंता ने उनकी नींद पहले ही छीन ली है और अब वे अपनी मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखेंगे।

    राजनीति भी हुई सक्रिय
    छात्र आंदोलन के बीच राज्य की राजनीति भी गर्मा गई है। सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं ने सरकार पर भरोसा जताया है, जबकि विपक्ष ने पूरे मामले की CBI जांच की मांग करते हुए छात्रों के आंदोलन का समर्थन किया है।

    कई संगठनों का मिला समर्थन
    आंदोलन को विभिन्न छात्र और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने मशाल जुलूस निकालकर अपनी मांगों को दोहराया और कहा कि जब तक भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

    Share:

  • मिस्र में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, र‍िक्‍टर स्‍केल पर 5.4 रही तीव्रता

    Mon Aug 3 , 2026
    नई दिल्ली. मिस्त्र (Egypt) के कई इलाके भूकंप (Earthquake) के झटकों से दहल गए. यहां सोमवार सुबह (तड़के) भूमध्य सागर में 5.4 तीव्रता (5.4 magnitude) का भूकंप आया. जर्मनी के भू-विज्ञान अनुसंधान केंद्र (GFZ) के अनुसार, भूकंप का केंद्र समुद्र के भीतर था और इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई. भूकंप के झटके […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved