img-fluid

दिल्ली में जज अमन कुमार शर्मा ने की आत्महत्या, फंदे से लटका मिला शव

May 02, 2026

नई दिल्ली: दिल्ली (Delhi) के सफदरजंग इलाके से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां जज अमन कुमार शर्मा (Judge Aman Kumar Sharma) ने आत्महत्या कर ली. उनका शव फंदे से लटका मिला है. सूचना पर पहुंची पुलिस और FSL की टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच रहे हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जज अमन शर्मा ने फांसी लगाकर अपनी जान दी. उनका घर ग्रीन पार्क इलाके में है. घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी है. अमन कुमार शर्मा ने 19 जून 2021 को दिल्ली न्यायिक सेवा जॉइन की थी. उन्होंने 2018 में पुणे के सिम्बायोसिस लॉ स्कूल से कानून की पढ़ाई पूरी की थी. अपने कार्यकाल में उन्होंने कई आपराधिक और दीवानी मामलों की सुनवाई की और अलग-अलग अदालतों में जज के तौर पर काम किया.


  • अक्टूबर 2025 से वह कड़कड़डूमा कोर्ट में उत्तर-पूर्व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में फुल-टाइम सचिव के पद पर तैनात थे. पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी साजिश या गड़बड़ी के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन हर पहलू से जांच की जा रही है. जज अमन शर्मा की मौत से न्यायिक वर्ग में गम का माहौल है. जज और वकील सहित सभी लोग उनकी मौत से हैरान हैं.

    Share:

  • जबलपुर बरगी डैम हादसा: रेस्क्यू के दौरान 2 बच्चों के शव मिले, 11 हुई मृतकों की संख्या

    Sat May 2 , 2026
    जबलपुर। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) में हुए क्रूज हादसे के जख्म भरने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच रेस्क्यू के दौरान 2 और मासूमों के शव बरामद हुए हैं। जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 पहुंच गया है। मृतक बच्चों की उम्र 4 और 6 साल मृतक बच्चों की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved