img-fluid

न्यायमूर्ति जेके माहेश्वरी न्यायाधिपति सर्वोच्च न्यायालय भारत एवं न्यायमूर्ति रवि मलिमठ मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय म.प्र. जबलपुर आज गुना में

July 23, 2022

  • नोडल अधिकारी अपर कलेक्टर आदित्य सिंह को बनाया

गुना। यायमूर्ति श्री जे.के. माहेश्वरी न्यायाधिपति सर्वोच्च न्यायालय भारत एवं माननीय न्यायमूर्ति श्री रवि मलिमठ मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय म.प्र. जबलपुर एवं अन्य विधिक सेवा के अधिकारीगण गुना जिले के प्रवास पर आज पधार रहे हैं। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभिन्न अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर आदित्य सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विवेक रघुंवशी, अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।



बैठक में कलेकटर द्वारा अतिथियों के प्रोटोकॉल अनुसार संपूर्णं व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने संपूर्णं कार्यक्रम के लिए जिला न्यायालय एवं सर्किट हाउस हेतु अपर कलेक्टर आदित्य सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त करने हेतु निर्देशित किया। इसी प्रकार संपूर्णं कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, पायलेट फोलो एवं ट्रैफिक व्यवस्था हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह चौहान, जिला न्यायालय एवं सर्किट हाउस में सत्कार व्यवस्था, कार्यक्रम से पूर्व स्थल पर मंच क्षमता व स्थिति के प्रमाणीकरण हेतु कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग प्रमोद कुमार श्रीवास्वत, जिला न्यायालय एवं सर्किट हाउस सहित कार्यक्रम स्थल होटल राजविलास, सर्किट हाउस पर सतत् विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु उपमहाप्रबंधक म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि.अजय सिंह तोमर, कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए मुख्य नगर पालिका अधिकारी इशांक धाकड़, संपूर्णं चिकित्सा व्यवस्था एवं एंबुलेंस, सर्किट हाउस एवं कार्यक्रम स्थलों पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने हेतु मास्क, सैनिटाईजर, थर्मल स्कैनर की व्यवस्था हेतु एवं होटल सारा, सर्किट हाउस, जिला न्यायालय, होटल राजविलास पर भोजन की गुण्वत्ता हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर एवं सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. कुशवाह एवं कार्यक्रम स्थलों पर यातायात व्यवस्था के लिए उप पुलिस अधीक्षक यातायात पुलिस गुना मुकेश दीक्षित को जिम्मेदारियां सौंपते हुए निर्देशित किया। बैठक में कलेकटर द्वारा अधिकारियों को सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

Share:

  • सैकड़ाखेडी़, बिलकिसगंज़, क्रीसेन्ट चौराहा व जावर जोड़ पर लाइओवर का बना प्रस्ताव

    Sat Jul 23 , 2022
    जिला सुरक्षा समिति की बैठक में लिए कई निर्णय सीहोर। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर चन्द्रमोहन ठाकुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री ठाकुर ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस, परिवहन तथा सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved