मनोरंजन

जस्टिन बीबर की वाइफ हैली को मिला सेलेना गोमेज का सपोर्ट, बोलीं- मिल रही जान से मारने की धमकी

डेस्क। हॉलीवुड की मशहुर सिंगर सेलेना गोमेज और जस्टिन बीबर की प्रेम कहानी से हर कोई वाकिफ है। एक समय था, जब दोनों ने एक दूसरे को डेट किया था। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को काफी पसंद थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं टिक पाया। दोनों ने अपने रिश्ते को संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन इसके बावजुद भी दोनों अलग हो गए।

हैली के सपोर्ट में किया पोस्ट
इसके बाद जस्टिन आगे बढ़ गए और हैली से उन्होंने शादी कर ली, लेकिन उनके फैंस उनके इस रिश्ते से खुश नहीं है। आज भी लोग हैली को कोसने से पीछे नहीं हटते हैं। लोगों के दिलों में उनके लिए नफरत इस हद तक बढ़ गई है कि अब उन्हें जाने से मारने की धमकी तक मिलने लगी है, जिसके बारे में हैली ने सेलेना बताया है और मामले की गंभीरता को समझते हुए सिंगर ने सोशल मीडिया पर उनके सपोर्ट में एक पोस्ट शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।


मिल रही जान से मारने की धमकी
सेलेना गोमेज ने हैली बीबर के सपोर्ट में एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस से उनके कथित चल रहे झगड़े के बीच उनसे नफरत न करने की अपील की है। उन्होंने लिखा कि हैली बीबर मेरे पास पहुंची और मुझे बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां और ऐसी नफरत भरी निगेटिविटी मिल रही है। ये वो नहीं है, जिसके लिए मैं खड़ी हूं। किसी को भी नफरत या धमकी का एक्सपीरियंस नहीं होना चाहिए और मैं यह सब रोकना चाहती हूं।’

साल 2018 में रचाई शादी
बता दें कि जस्टिन बीबर ने साल 2018 में हैली बीबर से शादी की थी। वहीं, सेलेना ने निक जोनस को डेट किया था, लेकिन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। अब निक जोनस बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति हैं। इसके बाद सिंगर जस्टिन संग रिलेशनशिप में रहीं।

Share:

Next Post

Jasmin Bhasin ने ठुकराई विक्रम भट्ट की फिल्म, बॉलीवुड डेब्यू पर कह दी यह बात

Sat Mar 25 , 2023
डेस्क। जैस्मिन भसीन टीवी की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। एक्ट्रेस को लेकर बीते काफी वक्त से अटकलें लगाई जा रही थीं, कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस विक्रम भट्ट की निर्मित और महेश भट्ट की लिखित फिल्म में नजर आने वाली थीं। […]