मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल (Kajol ) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो पोस्ट कर अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। काजोल की बेटी निसा सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं। काजोल (Kajol ) ने आज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी के बारे में एक पोस्ट शेयर किया। उनकी पोस्ट ने ध्यान खींचा है।
View this post on Instagram
लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर काजोल एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। द ट्रायल, लस्ट स्टोरीज-2 में अपनी परफॉर्मेंस से उन्होंने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया। इस दमदार वापसी को उनके फैंस ने खूब सराहा। अब काजोल की इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेटी निसा को लेकर किया गया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने निसा को अपना रवैया सुधारने की सलाह दी, जिस पर काजोल ने बेटी का रिएक्शन सुनाया।
इस बीच काजोल और उनकी बेटी निसा के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। काजोल अक्सर बेटी के साथ फोटोशूट कराती हैं और तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर करती हैं। अब काजोल द्वारा किया गया ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved