मनोरंजन

काजोल ने थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर बताया कि आखिर वह डिप्लोमेटिक क्यों नहीं हो सकतीं

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री काजोल आजकल कूल मूड में हैं। अभिनेत्री काजोल की हंसी और बेबाक अंदाज का भला कौन दीवाना नहीं है। बॉलीवुड में काजोल अपनी अद्भुत हंसी के लिए जानी जाती हैं। अभिनेत्री काजोल ने हाल में सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसने सबका ध्यान आकर्षित किया है।
काजोल ने सोशल मीडिया के माध्यम से खुलासा किया है कि वह बिल्कुल भी डिप्लोमेटिक नहीं हैं। अभिनेत्री ने यह भी बताया कि वह ऐसा क्यों महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि उनके भावों से उनके मन की वास्तविक स्थिति का पता चलता है। काजोल ने कहा कि वह हमेशा से ऐसी ही रही हैं। दरअसल काजोल ने सोशल मीडिया पर जो थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, उस पर लिखा जब मुझे लगा कि मैं डिप्लोमेटिक हो रही हूं, लेकिन मेरे चेहरे ने सब कुछ बयां कर दिया।’ काजोल ने ट्विटर पर थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर लिखा-‘अब भी वही…।’ साथ ही उन्होंने हैशटैग वीव्हेनआई और नॉटचेंज्ड लगाया।
काजोल के पोस्ट पर उनके फैंस प्रतिक्रिया देते रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-‘हां हमेशा की तरह आपका चेहरा और मुस्कान यह सब कहती है।’ वहीं एक और ने लिखा-‘आप महान अभिनेत्री है।’ कई प्रशंसकों ने काजोल के पोस्ट पर इमोजी शेयर किया है। यही कारण रहा है उनके प्रशंसकों ने वर्षों से उन पर प्यार बरसाया हैं। 90 के दशक की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल आज भी लाखों दिलों पर राज करती हैं। इससे पहले काजोल ने हैशटैग मीव्हेनआई के तहत अपने नए दोस्त का जिक्र किया था। काजोल ने अपने दोस्त के साथ खुद की तस्वीर शेयर की थी, जिस पर लिखा है क्वारंटाइन के 100 दिन: घर के अंदर मिला नया दोस्त। साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा था-‘क्या आपको भी मिला?
इन दिनों काजोल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अपना थ्रोबैक तस्वीर पोस्ट करती रहती हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री काजोल निर्देशक ओम राउत की फिल्म ‘तानाजीः द अनसंग वॉरियर’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अजय देवगन और सैफ अली खान थे। इसके अलावा काजोल एक शॉर्ट फिल्म ‘देवी’ में नजर आई थी। काजोल जल्द ही फिल्म ‘त्रिभंगा’ से अपना डिजिटल डेब्यू करती नजर आएंगी। नेटफ्लिक्स ने अजय देवगन के साथ हाथ मिलाया है। अजय देवगन की प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म ‘त्रिभंगा’ बनेगी। इस फिल्म का निर्देशन रेणुका शहाणे कर रही हैं।
Share:

Next Post

बूझो तो जाने- आज की पहेली

Fri Jul 10 , 2020
10 जुलाई 2020 1. वह कौन सी चीज है जिसका रंग काला है वह उजाले में तो नजर आती है परन्तु अंधरे में दिखाई नहीं पड़ती बोलो क्या है वो? उत्तर. …… 2. कमर बांधे घर में रहती सुबह-शाम जरूरत है पड़ती, बताओ क्या ? उत्तर. ….. 3. वह कौन सा मुख है जो सुबह […]