मनोरंजन

‘काला साड़ी’ गीत को मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज

‘काला साड़ी’ गीत को मिले 50 लाख से ज्यादा व्यूज

मुंबई। भोजपुरी इंडस्ट्री में बेहतरीन सिंगर (best singer in bhojpuri industry) की लिस्ट में शुमार ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज का सांग ‘काला साड़ी’ (black saree) दर्शकों के बीच बड़ी ही तेजी से रन कर रहा है। ये गीत खाटी भोजपुरी स्टाइल में गाया व फिल्माया गया है। इस सांग को अब तक रिलीज हुए महज 13 दिन हुए हैं और इसे भोजपुरिया दर्शकों (bhojpuria audience) ने भी 5 मिलियन यानी 50 लाख से भी ज्यादा व्यूज दिए हैं।

इस सांग में शिल्पी का साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट एंड बोल्ड अभिनेत्री माही श्रीवास्तव ने दिया है। उन्होंने गाने में एक अलग अंदाज में परफॉर्म करके सबका मन मोह लिया है। ‘काला साड़ी’ को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर देखा व सुना जा सकता है। शिल्पी राज का ये भोजपुरी सांग भी उनके अन्य गानों की तरह ही यूट्यूब पर माहौल बना रहा है। इस गाने को जमकर यूट्यूब पर सर्च किया और देखा जा रहा है। इस गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। शिल्पी राज की आवाज और माही की अदाएं भोजपुरिया दर्शकों को अपना दीवाना बना रही हैं।



इस गाने को बेहतरीन लोकेशन पर शूट किया गया है। वीडियो में माही की केमिस्ट्री अपने को-स्टार के साथ सुपर से ऊपर वाली है। शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के इस भोजपुरी गाने ‘काला साड़ी’ को विजय चौहान ने लिखा है और संगीत आर्या शर्मा ने दिया है। इसकेनिर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। इस गाने के वीडियो को गोल्डी जयसवाल और बॉबी जैक्सन ने कोरियोग्राफ किया है और इसे एडिट मीत जी ने किया है। इसके प्रोडक्शन हेड की जिम्मेदारी जुबैर शाह और पंकज सोनी ने निभाई हैं।

Share:

Next Post

Malaika Arora ने शेयर की नो मेकअप लुक तस्वीरें

Mon May 2 , 2022
अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं,जिसमें वह व्हाइट कलर की ड्रेस में बिना मेकअप के खुले बालों में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों में मलाइका मस्ती (Malaika Arora) के मूड में नजर आ रही हैं। हालांकि इन तस्वीरों में उनके सिर पर चोट के निशान […]