
महू में बाबा साहेब के स्मारक पर राजनीतिक दलों का जमावड़ा
इंदौर। माना जा रहा था कि चुनाव के एक साल पहले कांग्रेस और भाजपा (Congress and BJP) महू (Mhow) में एक बड़ा आयोजन करेंगे, लेकिन इस बार कोई आयोजन नहीं रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह को लेकर महू पहुंच चुके हैं और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) भी भोपाल (Bhopal) से रवाना हो गए हैं।
अम्बेडकर स्मारक पर पिछले तीन दिनों से आयोजन चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा के साथ-साथ पूरे प्रदेश से बाबा साहेब के अनुयायी उनकी जयंती पर शीश नवाने जरूर आते हैं। पिछले दो साल से कोरोना के कारण कोई आयोजन नहीं हो रहा था। इस बार दोनों पार्टियों ने माल्यार्पण का कार्यक्रम रखा है। आज सुबह महू में स्मारक पर कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ और राज्यसभा सदस्य दिग्विजयसिंह ने अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। उनके साथ जिलाध्यक्ष सदाशिव यादव, सेवादल अध्यक्ष राकेश सिलावट, अंतरसिंह दरबार सहित ग्रामीण नेता मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी भोपाल से रवाना हो गए हैं और उनका महू में केवल प्रतिमा पर माल्यार्पण करने का ही एक कार्यक्रम है। इसके बाद वे वापस भोपाल रवाना हो जाएंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved