
भोपाल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कमलनाथ बागेश्वर धाम दर्शन कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उन्हीं के नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह बागेश्वर धाम के ऊपर आरोप लगा रहे है। क्या कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष के नाते बागेश्वर धाम के संबंध में नेता प्रतिपक्ष द्वारा दिए गए बयान को लेकर प्रदेश की जनता से माफी मांगेगे ? शर्मा ने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस के नेताओं के दोहरे चरित्र और कांग्रेस की दोगली प्रवृत्ति को भलीभांति जानती है। प्रदेश की जनता कमलनाथ जी से पूछना चाहती है कि क्या वह इस दोहरे चरित्र के लिए माफी मांगेंगे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved