img-fluid

कानाड़िया थाना: अमेजन का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर खोजना पड़ा महंगा साइबर ठगों ने उड़ाए 2.96 लाख रुपये

September 03, 2026

इंदौर। इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में ऑनलाइन शॉपिंग साइट का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करना एक महिला को भारी पड़ गया। फर्जी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने महिला को बातों में उलझाकर क्रेडिट कार्ड की जानकारी हासिल की और खाते से 2.96 लाख रुपये से अधिक की चपत लगा दी। कनाड़िया थाना पुलिस ने अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


  • पुलिस के अनुसार, गढ़ा हाउस कनाड़िया रोड निवासी रानी सिंह गढ़ा ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने अमेजन ऐप से कुछ सामान ऑर्डर किया था। ऑर्डर कैंसिल होने पर रिफंड की जानकारी के लिए उन्होंने गूगल पर अमेजन कस्टमर केयर का नंबर 180012001571 खोजकर कॉल किया।​फोन उठाने वाले अज्ञात व्यक्ति ने खुद को अमेजन का कर्मचारी बताया और झांसे में लेकर पीड़िता के क्रेडिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर ली। इसके बाद शातिर ठग ने व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए पीड़िता को बातों में उलझाया और उनके ICICI बैंक के क्रेडिट कार्ड से कुल 2,96,239 रुपये के चार फर्जी ट्रांजेक्शन कर लिए।​जब पीड़िता को ठगी का अहसास हुआ, तो उन्होंने तुरंत बैंक को कॉल कर अपना कार्ड ब्लॉक कराया। पड़ताल करने पर यह भी सामने आया कि ठगों ने उनका मोबाइल हैक कर कॉल डायवर्ट कर दिया था। पीड़िता ने 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कनाड़िया पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    Share:

  • मच्छर को कैसे पता चलता है किस इंसान को काटना है IIT कानपुर की रिसर्च से खुलेगा राज

    Thu Sep 3 , 2026
    नई दिल्ली। बारिश (Rain)और उमस (humidity)के मौसम में मच्छरों की परेशानी बढ़ जाती है। अक्सर आपने भी महसूस किया होगा कि एक ही कमरे में कई लोग बैठे हों तो मच्छर(Mosquito) किसी एक व्यक्ति के आसपास ज्यादा मंडराते हैं जबकि दूसरे व्यक्ति को लगभग छोड़ देते हैं। आखिर मच्छर किस आधार पर अपना शिकार चुनता है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved