नई दिल्ली (New Delhi)। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) जितना अपनी फिल्मों की वजह से चर्चा में रहती हैं उतना ही राजनीतिक बयानों को लेकर भी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। अब उन्होंने राजनीति में एंट्री को लेकर भी बड़ी बात कही है। कंगना रनौत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अगर प्रभु श्री कृष्ट की कृपा रही तो वह जरूर चुनाव में उतरेंगी। इसके साथ ही कयास तेज हो गए हैं कि लोकसभा चुनाव में भाजपा उन्हें उम्मीदवार बना सकती है।
कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने श्रीकृष्ण की नगरी द्वारका में मंदिरो के दर्शन किए। वह साड़ी पहनकर दर्शन करने पहुंची थीं। इस बार दशहरे के मौके पर भी दिल्ली के लालकिले पर होने वाली मशहूर लवकुश रामलीला में रावण दहन करने कंगना रनौत पहुंची थीं। आम तौर पर यहां प्रधानमंत्री रावण दहन किया करते थे। इस बार कंगना का पहुंचना भी इस ओर संकेत था कि वह पॉलिटिकल एंट्री कर सकती हैं। बताया गया था कि महिला आरक्षण कानून बनने की वजह से इस बार महिला से रावण दहन करवाया गया है।
View this post on Instagram
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved