मनोरंजन

सुशांत मामले में कंगना रनौत ने कहा अगर आरोप सिद्ध नहीं हुआ तो लौटा दूंगी पद्मश्री

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए जानी जाती हैं। सुशांत के निधन के बाद नेपोटिज्म को लेकर बहस शुरू हो गई है। कंगना रनौत ने भी सुशांत को लेकर कई बयान दिए हैं। कगंना ने कई फिल्ममेकर्स पर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत सुशांत के इंसाफ के लिए आवाज उठाती नजर आ रही हैं। वहीं कंगना आज कल सुर्खियों में बनी हुई हैं। कंगना ने दावा किया है कि अगर वो आरोप सिद्ध नहीं कर पाईं तो सरकार द्वारा दिया गया प्रतिष्ठित अवार्ड पद्मश्री लौटा देंगी।
कंगना ने कहा कि मुंबई पुलिस ने उन्हें बयान देने को बुलाया, लेकिन मैंने उनको बताया कि अभी मैं मनाली में हूं और क्या मेरा बयान लेने के लिए आप किसी को मेरे यहां भेज सकते हैं, लेकिन उनका अभी तक कोई जवाब नहीं मिला। कंगना ने कहा कि मैं बता रही हूं कि अगर मैंने कुछ ऐसा कह दिया हो, जिसकी मैं गवाही नहीं दे सकती, जिसे मैं साबित नहीं कर सकती और जो जनता के हित में नहीं है तो मैं अपना पद्मश्री लौटा दूंगी। ऐसे में फिर मैं इस सम्मान के लायक नहीं हूं। मैं यह नहीं कह रही कि थी कोई भी चाहता था कि सुशांत मर जाए, लेकिन कई चाहते थे कि वे निश्चित रूप से बर्बाद हो जाए। ये लोग भावनात्मक गिद्ध होते हैं। वे लोगों को मरता देखना चाहते हैं।
बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में सुसाइड कर लिया था। मुंबई पुलिस इस मामले में अब तक 35 से ज्यादा लोगों से पूछताछ कर चुकी है। शनिवार को फिल्ममेकर आदित्य चोपड़ा से पुलिस ने पूछताछ की है। सुशांत के निधन के बाद कंगना ने एक वीडियो साझा कर बॉलीवुड के कई दिग्गजों पर निशाना साधा था। उसके बाद से सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस चल रही है।

Share:

Next Post

'द पिंक पैंथर 2' के स्टीव मार्टिन ने की ऐश्वर्या-आराध्या के जल्द स्वस्थ होने की कामना

Mon Jul 20 , 2020
अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन न केवल बॉलीवुड, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई है। यही वजह है कि पूरी दुनिया  अभिनेत्री के कोरोना से जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रही है। वहीं अब हॉलीवुड अभिनेता स्टीव मार्टिन ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या […]