मनोरंजन

Twitter के सीईओ से कंगना रनौत ने कहा, इस्लामवादी राष्ट्र ने आपको खरीद लिया है

बॉलीवुड की क्‍वीन कंगना रनौत Kangana Ranaut अपने बयानों को लेकर हमेशा सोशल मीडिया पर छायी रहती हैं। यही वजह है कि आए दिन वो किसी न किसी पर हमला भी करती रहती हैं। अब उन्होंने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्से के साल 2015 के एक ट्वीट को शेयर कर उन पर निशाना साधा है। दरअसल, कंगना रनौत ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्विटर (Twitter) अकाउंट को परमानेंट बैन करने का निर्णय लिया है।

जैक डोर्से ने अपने एक पुराने ट्वीट में कहा था कि ट्विटर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ खड़ा है। इस पर रिएक्शन देते हुए कंगना Kangana Ranaut ने ट्वीट किया, नहीं, आप ऐसा नहीं करते हैं। इस्लामवादी मुल्क और चीनी प्रोपेगेंडा ने आपको पूरी तरह खरीद लिया है। आप सिर्फ अपने फायदे के लिए स्टैंड लेते हैं। आप दूसरों के विचारों के प्रति बेशर्मी से असहिष्णुता दिखाते हैं। आप अपने लालच के प्रति एक गुलाम के सिवाय कुछ नहीं है। फिर से ऐसा प्रचार न करें। यह बहुत ही शर्मनाक है।

विदि‍त हो कि इससे पहले कंगना रनौत ने महिलाओं पर अत्याचार करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी सजा तय करने की मांग की थी। एक्ट्रेस ने कहा कि भारत में भी सऊदी अरब की तरह सजा तय होनी चाहिए और महिलाओं का उत्पीड़न करने वाले लोगों को चौराहों पर लटका देना चाहिए। भोपाल में मीडिया से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि बहुत से लोग हिम्मत ही नहीं कर पाते हैं कि वह अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बताएं।

कंगना रनौत Kangana Ranaut ने कहा कि लोगों के चुप रहने की एक वजह हमारे दकियानूसी कानून भी हैं। सबसे बड़ी समस्या यह है कि हमारे यहां लंबे समय तक फाइलें चलती रहती हैं। पीड़ितों को सालों तक अपने साथ हुए उत्पीड़न के बारे में बताना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब तक हम सऊदी अरब जैसे कुछ उदाहरण पेश नहीं करेंगे, तब तक इस तरह की घटनाओं को रोका नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि हमें कम से कम 5 से 6 गैंगरेप के मामलों में इस तरह की सजा देनी चाहिए।

Share:

Next Post

Yeh Rishta… में ‘नायरा’ का सफर खत्म, शो को कहा अलविदा, शिवांगी जोशी ने शेयर किया Video

Sun Jan 10 , 2021
मुंबई। टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के दर्शकों के बीच काफी पसंद किया जाता है। यह शो सालों से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। लेकिन, अब दर्शकों के लिए शो से जुड़ी बुरी खबर है। शो में नायरा (Nayra) और कार्तिक (Kartik) की जोड़ी अब टूटने वाली है क्योंकि नायरा का […]