
मुंबई। बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Raunat) ने फिर सोशल मीडिया पर अपनी राय देते हुए एक नए विवाद को हवा दी है। सोशत ल मीडिया (Social Media) पर हंगामा मचाते हुए कुछ दिनों से चल रहे किसान आंदोलन (Farmer Protest) को लेकर वह काफी मुखर रही हैं। वो लगातार किसानों के इस आंदोलन का विरोध कर रही हैं। आज किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है तो उन्होंने इसके खिलाफ ट्वीट किया है। कंगना रनौत ने अपने ट्वीट में सद्गुरू का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो प्रोटेस्ट को लेकर बात करते दिखाई दे रहे हैं।
आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूँ तो तूफ़ानों कि कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज़ मरती है हर उम्मीद यहाँ, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी माँग लो, आजाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह क़िस्सा ही ख़त्म करते हैं 🙂 https://t.co/OXLfUWl1gb
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) December 8, 2020
कंगना ने एक वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, ‘आओ भारत को बंद कर देते हैं, यूं तो तूफानों की कमी नहीं इस नाव को, मगर लाओ कुल्हाड़ी कुछ छेद भी कर देते हैं, रह रह के रोज मरती है हर उम्मीद यहां, देशभक्तों से कहो अपने लिए देश का एक टुकड़ा अब तुम भी मांग लो, आ जाओ सड़क पे और तुम भी धरना दो, चलो आज यह किस्सा ही खत्म करते हैं।’
इससे पूर्व कंगना के ट्वीट को लेकर पंजाबी कलाकारों ने उन पर जमकर निशाना साधा था। दिलजीत दोसांझ और हिमांशी खुराना ने सोशल मीडिया पर कंगना की जमकर आलोचना की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved