
मुंबई । अपने बयानों और विवादों की वजह से चर्चा में रहने वालीं कंगना रणौत (Kangana Ranaut) का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड (Twitter account suspended) कर दिया गया है। उनपर ट्विटर के नियमों का पालन न करने का आरोप है। बता दें कंगना पिछले तीन दिनों से अपने विवादित ट्वीट्स की वजह से चर्चा में है। बीते रोज ऑक्सीजन पर किए गए ट्वीट की वजह से सोशल मीडिया (social media) पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था।
अभिनेत्री ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद हुई कथित हिंसा पर टिप्पणी की थी। बंगाल से आ रही हिंसा की खबरों पर उन्होंने कई ट्वीट्स सारे किए थे। अपने एक पोस्ट में उन्होंने #BengalVoilence हैशटैग के साथ किसी का नाम लिखे बिना निशाना साधा था। एक ट्वीट में कंगना ने ममता बनर्जी को खून की प्यासी राक्षसी ताड़का बताया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved