img-fluid

BMC की कार्रवाई के बाद पहली बार अपने दफ्तर पहुंचीं कंगना

September 10, 2020

नुकसान का जायजा लिया

मुंबई। बीएमसी की कार्रवाई के बाद अभिनेत्री कंगना रनौत अपने ऑफिस पहुंचीं। कल बीएमसी ने कंगना के ऑफिस में अवैध निर्माण को तोड़ दिया था। कुछ देर ऑफिस का मुआयना किया। नुकसान का जायजा लेने के बाद वो वहां से लौट गईं। कंगना का ये ऑफिस मुंबई के पाली हिल्स में स्थित हैं। ऑफिस के भीतर अभी भी मलबा पड़ा हुआ है।
इस दौरान कंगना की बहन रंगोली भी उनके साथ थीं। बता दें कि इससे पहले भी रंगोली ऑफिस पहुंची थीं और वहां का मुआयना किया था। दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में मुंबई पुलिस के जवानों की मौजूदगी है।
उधर आज बंबई हाई कोर्ट में बीएमसी की कार्रवाई के मामले में सुनवाई हुई। बीएमसी ने अपने हलफनामे में कोर्ट को बताया कि उसकी कार्रवाई सही है। नियमों के तहत कार्रवाई की गई। अवैध निर्माण के मामले में अदालत को दखल नहीं देना चाहिए। इस मामले में सुनवाई अब 22 सितंबर तक के लिए टाल दी गई है।

Share:

  • सेंसेक्स 600 से ऊपर और निफ्टी 150 अंक चढ़कर बंद हुए

    Thu Sep 10 , 2020
    मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। आज सेंसेक्स 600 से ऊपर और निफ्टी डेढ़ सौ से ऊपर चढ़कर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज 646.40 अंक ऊपर यानी 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ 38,840.32 पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved