img-fluid

खुद से शादी करने के दो महीने बाद अब मां बनने वाली हैं Kanishka Soni? लिखा- मैं सेल्फ प्रेग्नेंट…

November 09, 2022

डेस्क। टीवी धारावाहिक ‘दीया और बाती’ फेम कनिष्का सोनी हाल ही में ‘खुद से शादी रचाने’ की वजह से सुर्खियों में थीं। दरअसल, कनिष्का सोनी ने अपने सोशल मीडिया पर सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनकर एक फोटो शेयर कर बताया था कि उन्होंने खुद से शादी कर ली है। अभिनेत्री का पोस्ट देख उनके फैंस हैरान रह गए थे। लेकिन, इससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि अब अभिनेत्री खुद से शादी करने के दो महीने बाद प्रेग्नेंट हो गई हैं?

अभिनेत्री ने खुद बताई सच्चाई
दरअसल, कनिष्का ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘मैं सेल्फ मैरिड की तरह सेल्फ प्रेग्नेंट नहीं हूं। यह बस यूएसए का शानदार पिज्जा, बर्गर है, जिसकी वजह से मेरा वजन बढ़ गया है। लेकिन मुझे इससे कोई दिक्कत नहीं। मैं, यहां एंजॉय कर रही हूं।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

दो महीने पहले रचाई थी शादी
बता दें कि ‘दीया और बाती हम’ फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने दो महीने पहले खुद से शादी रचा ली था। उन्होंने, खुद इस बात की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर की थीं। इन तस्वीरों में वह गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही थीं। बता दें कि कनिष्का सोनी ऐसा करने वाली भारत की दूसरी महिला हैं।


  • कनिष्का ने पोस्ट की थीं तस्वीरें
    तस्वीरों को शेयर करते हुए कनिष्का ने लिखा था, ‘मैंने खुद से शादी कर ली है। मैंने अपने सभी सपनों को पूरा किया है और एकमात्र में ही वो व्यक्ति हूं जिसे में प्यार करती हूं। सभी सवालों का जवाब ये है कि मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है। मैं हमेशा अपने गिटार के साथ अकेले और एकांत में खुश हूं…मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली। शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है। धन्यवाद।’

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Kanishka Soni (@itskanishkasoni)

    कौन है कनिष्का सोनी?
    कनिष्का की बात करें तो उन्होंने ‘दीया और बाती हम’, ‘पवित्र रिश्ता’, ‘देवी आदि पराशक्ति’ जैसे कई शोज किए हैं, जिनसे उन्हें घर-घर पहचान मिल गई थी। वहीं, अब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया है और अब अपने हॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में जुटी हुई हैं।

    Share:

  • boAt की नई स्‍मार्टवाच भारत में लॉन्‍च, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ मिलेंगे ये जबरदस्‍त फीचर्स

    Wed Nov 9 , 2022
    नई दिल्ली। इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी boAt ने भारतीय मार्केट (Indian Market) में अपने नए स्मार्टवॉच boAt Wave Ultima को लॉन्च कर दिया है। इस वॉच को ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर्स (bluetooth calling features) के साथ पेश किया गया है। वॉच में सुपर-ब्राइट क्रैक-रेसिस्टेंट कर्व आर्क डिस्प्ले का सपोर्ट मिलता है। boAt Wave Ultima तीन शानदार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved