बड़ी खबर

कानपुर शूटआउटः विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार

  • 250 रुपए का टिकट लेकर लाइन में लगा था
  • उत्तरप्रदेश से उज्जैन कैसे पहुंचा

उज्जैन। कानपुर के चौबेपुर में 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे आज सुबह 5.30 बजे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। विकास दुबे को उज्जैन महाकाल मंदिर परिसर के सुरक्षा गार्डों ने पकड़ा। वह चिल्ला-चिल्ला कर बोल रहा था कि वह विकास दुबे है। मंदिर परिसर में पहुंचकर खुद को बताया विकास दुबे उसके बाद मंदिर के सुरक्षा गार्डों ने उसे गिरफ्तार किया।विकास दुबे लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। उत्तरप्रदेश पुलिस ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि कर दी है। अब उसे उत्तरप्रदेश पुलिस को सौंपा जाएगा।

चौबेपुर के विकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की शहादत का मास्टरमाइंड विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार हो गया है।उज्जैन के महाकाल मंदिर थाने में विकास दुबे ने सरेंडर किया है। फिलहाल उज्जैन के फ्रीगंज थाने से उसे किसी गुमनाम स्थान पर ले जाया गया है। अब यूपी पुलिस की एक टीम भी उज्जैन रवाना हो चुकी है। बता दें बुधवार को वह फरीदाबाद में देखा गया था,  लेकिन वह कैसे उज्जैन पहुंचा, यह पूछताछ की जा रही है।

विकास दुबे ने से महाकाल मंदिर में दर्शन के लिये 250 रुपये का टिकट लिया था। जैसे आम लोग दर्शन करते है वैसे ही दर्शन किये उसे इनकाउंटर का डर भी था यही कारण है कि उससे अपने आप को सरेंडर किया । तमाम सवाल भी इसके बाद उपज रहे है कि विकास दुबे इतनी सख्ती के बाद मध्यप्रदेश में कैसे प्रवेश कर गया और उज्जैन तक कैसे पहुंचा। एस पी मनोज सिंह तुरंत महाकाल चौकी पर पहुंचे और इस मामले में आगे पुछताछ की जा रही है। उसे महाकाल थाने के बाद किसी सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है।

Share:

Next Post

फिर लौटा ये खतरनाक एंड्रॉयड वायरस, खातों में कर रहा सेंधमारी

Thu Jul 9 , 2020
जितनी तेजी से डिजिटल वर्ल्ड बढ़ रहा है. उतनी ही तेजी से हैंकिग की दुनिया भी बढ़ रही है. हैकर्स हर दिन कोई न कोई नया तरीका हैंकिंग का निकाल ही लेते हैं. फिर चाहे कोरोना के जरिए बैंक अकाउंट को खाली करना हो या फिर फर्जी टिकटॉक ऐप के जरिए. हैकर्स का दिमाग आपकी […]