img-fluid

मध्यप्रदेश में आज से कन्यादान योजना फिर शुरू

April 21, 2022

  • नररूल्लागंज में आयोजित समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना 21 अप्रैल से फिर शुरू हो रही है। योजना का प्रथम आयोजन सीहोर के नसरूल्लागंज में होगा। कार्यक्रम इस प्रकार से हो, जो सम्पूर्ण प्रदेश के लिए आदर्श बने। आयोजन के लिए नगर में पर्याप्त विद्युत साज-सज्जा भी की जाए। कार्यक्रम में शासकीय व्यवस्था के साथ जन-भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएँ। विवाह कार्यक्रम में शासकीय अधिकारी, जन-प्रतिनिधि और समाज के व्यक्ति भावनात्मक रूप से जुड़ें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में प्रदान किए जाने वाले चेक बेटियों के नाम पर ही दिए जाएँ।


मुख्यमंत्री 21 अप्रैल को सीहोर जिले के नसरूल्लागंज विवाह आयोजन की तैयारियों की निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा कर रहे थे। बैठक में जानकारी दी गई कि नसरूल्लागंज में होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए अब तक 461 जोड़ों का पंजीयन हो चुका है। सामाजिक संगठनों के साथ कर्मचारी संगठन भी आयोजन में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने योजना में भेंट स्वरूप दी जाने वाली सामग्री, वर-वधु के परिवारों को रूकवाने और बारात आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

Share:

  • अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी'

    Thu Apr 21 , 2022
    आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की गजब की अदाकारी से सजी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai Kathiawadi) सिल्वर स्क्रीन पर धूम मचाने के बाद अब ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT Platform) पर आने को तैयार है। सूत्रों की मानें तो यह फिल्म इसी महीने 26 तारीख को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। गंगूबाई (Gangubai Kathiawadi) की कहानी अब आप नेटफ्लिक्स […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved