img-fluid

Karnatak : हुबली ईदगाह मैदान में विराजे गणपति, चामराजपेट में रुकवाई पूजा

September 01, 2022

बंगलूरू। गणेशोत्सव (Ganeshotsav) पर कर्नाटक (Karnatak) के दो ईदगाह मैदानों (Idgah Plains) में दो तरह के नजारे देखने को मिल रहे हैं। हुबली के ईदगाह मैदान (Hubli’s Idgah Ground) में बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच गणेश पूजा की गई। यहां पंडाल बनाकर चार फीट ऊंची गणेश प्रतिमा प्रतिष्ठित की गई है। दूसरी ओर, चामराजपेट के ईदगाह मैदान (Idgah grounds of Chamarajpet) में पूजा रोकने के लिए कर्नाटक राज्य आरक्षित पुलिस की 10 टुकड़ियां तैनात हैं। यहां किसी को भी गणेशोत्सव तक प्रवेश की अनुमति नहीं है।

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गणेश वंदना
उत्तरी कर्नाटक स्थित हुबली-धारवाड़ नगर निगम ने यहां के ईदगाह मैदान में गणेश उत्सव आयोजन की अनुमति दी थी। इस पर कर्नाटक हाईकोर्ट में याचिका दायर हुई, जिसमें निगम की अनुमति बरकरार रखी गई। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हिंदू समुदाय के नेता प्रमोद मुतालिक ने गणेश प्रतिमा की विशेष पूजा की। पंडाल में बाल गंगाधर तिलक और सावरकर की तस्वीरें भी लगाई गईं। हिंदू जनजागृति समिति के एक सदस्य ने कहा कि अगले तीन दिन पंडाल में भजन कार्यक्रम होता रहेगा।


किसी को भंग नहीं करने देंगे शांति
बंगलूरू के चामराजपेट में स्थित ईदगाह में गणेश पूजा होने जा रही थी लेकिन इस पर दायर याचिका की सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पूजा रुकवाई। साथ ही यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘किसी को शांति भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सख्ती से अनुपालन होगा।’

‘शिवसेना के विभाजन’ थीम पर सजा पंडाल हटाया, मुकदमा दर्ज
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण शहर में स्थित गणेश पंडाल से पुलिस ने आपत्तिजनक और भड़काऊ सामग्री जब्त कर हटा दिया है। यहां इस बार समिति ने शिवसेना के विभाजन से संबंधित सामग्री और कटआउट का डिजाइन किया था। कल्याण पुलिस ने कहा कि पंडाल समिति के अध्यक्ष विजय तरुण के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। समिति अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस से इजाजत लेने के बाद ही थीम को लगाया गया था।

Share:

  • भारत जोड़ो यात्रा: कन्हैया कुमार, पवन खेड़ा समेत 117 नेता चलेंगे 3500 किमी पैदल

    Thu Sep 1 , 2022
    नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) की 7 सितंबर से शुरू होने वाली भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के लिए 117 नेता पदयात्रा करेंगे। इस अस्थायी सूची में कांग्रेस युवा नेता कन्हैया कुमार (Kanhaiya Kumar), पवन खेड़ा (Pawan Kheda) और पूर्व पंजाब के मंत्री विजय इंदर सिंगला (Vijay Inder Singla) का भी नाम है, जो कन्याकुमारी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved