img-fluid

कश्मीरी हवाओं से ठिठुरा शहर

December 09, 2022

शाम से सुबह तक तीखी ठंड का असर बरकरार

इंदौर। कश्मीर की ओर से आ रही हवाओं के कारण इंदौर में तीखी ठंड का दौर जारी है। शाम से सुबह तक ठंड के कारण शहर ठिठुर रहा है। दिन में धूप के कारण थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन दिन में भी हवाओं में ठंडक घुली हुई है।


  • विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। यह परसों दर्ज तापमान से भी 0.3 डिग्री कम था, वहीं रात का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1 डिग्री कम था, लेकिन परसों रात दर्ज तापमान से 0.9 डिग्री ज्यादा था। इसके बाद भी ठंड की चुभन बरकरार थी। हवाओं की दिशा उत्तर-पूर्वी बनी हुई हैं और हवाओं की अधिकतम गति 10 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। 13 के बाद तापमान में और गिरावट के आसार हैं।

    Share:

  • महू में पकड़ाया तेंदुआ, आज होगा मेडिकल, स्वस्थ मिला तो जंगल में छोड़ेंगे

    Fri Dec 9 , 2022
    इन्दौर। पिछले 15 दिनों से इंदौर के आसपास किसानों को तेंदुआ परेशान कर रहा था। महू केंटोनमेंट एरिया में तीन दिन पहले सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की हलचल मिलने के बाद वहां पिंजरा लगा दिया गया था। देर रात तेंदुआ पिंजरे में आ गया। आज वन विभाग उसका मेडिकल कराएगा और डॉक्टर की रिपोर्ट के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved