इंदौर न्यूज़ (Indore News)

महू में पकड़ाया तेंदुआ, आज होगा मेडिकल, स्वस्थ मिला तो जंगल में छोड़ेंगे

इन्दौर। पिछले 15 दिनों से इंदौर के आसपास किसानों को तेंदुआ परेशान कर रहा था। महू केंटोनमेंट एरिया में तीन दिन पहले सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की हलचल मिलने के बाद वहां पिंजरा लगा दिया गया था। देर रात तेंदुआ पिंजरे में आ गया। आज वन विभाग उसका मेडिकल कराएगा और डॉक्टर की रिपोर्ट के अनुसार आगे उसे जंगल में छोडऩे का निर्णय लिया जाएगा।

इन्दौर से लगे जंगल क्षेत्र में वन विभाग जंगली जानवरों की तलाश के लिए कैमरे लगाए गए हैं। बावजूद तेंदुए की हलचल को वन विभाग नहीं पकड़ पाया था। सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए की हलचल से रालामंडल, खुड़ैल और महू क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। महू क्षेत्र में देर रात तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में आ गया।


]

इसके बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने राहत महसूस की। वन मंडलाधिकारी नरेंद्र पांडवा ने बताया कि आज तेंदुए का मेडिकल कराया जाएगा। डॉक्टर की रिपोर्ट के बाद तेंदुए के बारे में निर्णय लिया जाएगा कि उसे इलाज देना है या फिर उसे जंगल में वापस छोडऩा है। पांडवा ने यह भी बताया कि महू क्षेत्र से मिले इस तेंदुए को वहीं समीप के जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

Share:

Next Post

इंदौर के साथ भोपाल को भी मिल सकती हैं हज की सीधी उड़ानें

Fri Dec 9 , 2022
एयरपोर्ट पर चल रहे विकास कार्यों का मंत्री के साथ अफसरों ने किया अवलोकन,  आज सिंधिया भी लेंगे जानकारी, 5 करोड़ किए हैं मंजूर इंदौर। हज कमेटी द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं कि एक बार फिर इंदौर और भोपाल (Indore to Bhopal) से मक्कामदीना के लिए सीधी उड़ानों का लाभ प्रदेश के हज यात्रियों […]