img-fluid

कच्चातीवू RTI रिपोर्ट: ‘कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं कर सकते’, PM मोदी का फूटा गुस्सा

March 31, 2024

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्चातीवू को लेकर सामने आई एक आरटीआई रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। पीएम मोदी ने विपक्षियों को घेरते हुए कहा है कि नए तथ्यों से पता चलता है कि कांग्रेस ने किस तरह बेरहमी से कच्चातीवू को छोड़ दिया। इसने हर भारतीय को नाराज कर दिया है। भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का 75 सालों से काम करने का तरीका रहा है।

आंखें खोलने और चौंकाने वाला सच
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिपोर्ट साझा की है। उन्होंने पोस्ट कर कहा, ‘आंखें खोलने और चौंकाने वाला सच सामने आया है। नए तथ्यों से पता चलता है कि कांग्रेस ने किस तरह बेरहमी से कच्चातीवू को छोड़ दिया। इसने हर भारतीय को नाराज कर दिया है। हम कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं कर सकते। भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करना कांग्रेस का 75 सालों से काम करने का तरीका रहा है।’


  • आरटीआई में यह जानकारी
    तमिलनाडु भाजपा प्रमुख के अन्नामलाई ने आरटीआई दायर कर कच्चातीवू के बारे में पूछा था। अब आरटीआई सामने आने पर पता चला है कि सन् 1974 में भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और श्रीलंका की राष्ट्रपति श्रीमावो भंडारनायके ने एक समझौता किया था। इसके तहत कच्चातीवू द्वीप को श्रीलंका को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया था। बताया गया है कि इंदिरा गांधी ने तमिलनाडु में लोकसभा अभियान को देखते हुए यह समझौता किया था। संसद के आधिकारिक दस्तावेजों और रिकॉर्ड से पता चलता है कि किस तरह अस्थिर भारत पाक जलडमरूमध्य में द्वीप पर नियंत्रण की लड़ाई एक छोटे देश से हार गया, जो इसे छीनने के लिए प्रतिबद्ध था।

    Share:

  • पूर्व CM दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान, बोले- जिन्हें धंधा करना है, वो कांग्रेस छोड़कर जा रहे हैं

    Sun Mar 31 , 2024
    इंदौर: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने फिर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय ने कांग्रेस (Congress) छोड़कर भाजपा (BJP) में शामिल होने पर नेताओं (leaders) के लिए बड़ी बात कही है। दिग्विजय ने कहा कि राजनीति (Politics) विचारधारा की लड़ाई होती है। जो छोड़कर जा रहे हैं, उन्हें धंधा (Business) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved