
मुंबई। टीवी का फेमस क्विज शो यानी ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) न सिर्फ दर्शकों के ज्ञान को बढ़ाता है बल्कि लोगों के कई अधूरे सपनों को भी पूरा करता है। महानायक अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) होस्टेड ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (Kaun Banega Crorepati) शो हमेशा से ही दर्शकों का फेवरेट रहा है। इसका हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है। शो में कई कंटेस्टेंट या तो भारी रकम जीतने की ख्वाहिश लेकर आते हैं तो कई महज बिग बी (Big B)की एक झलक पाने के लिए। अगर आपन भी बिग बी से मिलने की ख्वाहिश के साथ ही मोटी रकम कमाना चाहते हैं कि तो अब आपका इंतजार खत्म हुआ। ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ ( Kaun Banega Crorepati 13)जल्द ही शुरू होने वाला है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved