img-fluid

Kerala: BJP नेता ने दी बेटियों की जल्द शादी करने की सलाह,,, बोले- एक तालुक में ही 400 लड़कियां लव जिहाद का शिकार..

March 12, 2025

चेन्नई। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party ) के केरल इकाई (Kerala Unit) के नेता पीसी जॉर्ज (PC George) ने ईसाई माता-पिता (Christian parents) को अपनी बेटियों की शादी 24 साल से पहले करने की सलाह दी है। साथ ही उन्होंने ‘लव जिहाद’ को लेकर भी समुदाय को चेतावनी दी है। इससे पहले भी जॉर्ज भड़काऊ भाषण (Inciting speech) देने के मामले में घिर गए थे। उन्होंने गिरफ्तार तक कर लिया गया था।


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूंजार से पूर्व विधायक जॉर्ज ने ईसाई समुदाय के लोगों से अपनी बेटियों की शादी 24 साल की उम्र होने से पहले करने के लिए कहा है। रविवार को पाला में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद का शिकार हो गई हैं। उन्होंने कहा, ‘सिर्फ 41 लड़कियां वापस आई हैं।’

उन्होंने कहा, ‘कोट्टायम की मीनाचिल तालुक में ही करीब 400 लड़कियां लव जिहाद में फंस गई हैं। सिर्फ 41 ही उनमें से वापस आई हैं। ऐसा क्यों हो रहा है कि ईसाई लड़कियों के माता-पिता अपनी बेटियों की शादी के लिए 25 साल का होने का इंतजार कर रहे हैं। मैं पैरेंट्स से कहना चाहता हूं कि लड़कियों का 24 साल का होने से पहले ही उनकी शादी कर दो। वह शादी के बाद भी पढ़ाई कर सकती हैं।’

उन्होंने कहा, ‘क्यों ईसाई अपनी बच्चियों की शादी 25 और 30 में नहीं कर रहे हैं। क्यों उन्हें घर में रखा है। 25 साल की एक लड़की कल गायब हो गई। वह रात 9.30 पर गायब हो गई। 25 साल तक शादी नहीं करने पर उसके पिता को जिम्मेदार माना जाना चाहिए। उसने उसकी शादी क्यों नहीं की। यह एक ऐसा मुद्दा है, जिसपर बात की जानी चाहिए।’ जॉर्ज के बयान को लेकर यूथ कांग्रेस मंडलम ने शिकायत दर्ज कराई है।

दरअसल, साल 2023 में आई बॉलीवुड फिल्म द केरल स्टोरी महिलाओं के एक समूह की कहानी है, जो धर्म परिवर्तन कर लेती हैं। फिल्म में दिखाया गया है कि ये महिलाएं आतंकवादी संगठन से जुड़ने के लिए भेज दी जाती हैं। फिल्म को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी खासा विवाद हुआ था। फिल्म के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गई थी।

Share:

  • ओवैसी की एंट्री से बढ़ेगी ममता बनर्जी की टेंशन, पश्चिम बंगाल की इन सीटों पर AIMIM नजर; क्या प्लान

    Wed Mar 12 , 2025
    नई दिल्ली । AIMIM यानी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की नजरें अब पश्चिम बंगाल (West Bengal)पर हैं। खबर है कि सांसद असदुद्दीन ओवैसी (MP Asaduddin Owaisi)की अगुवाई वाली पार्टी 100 प्रतिशत सीटों पर बंगाल का अगला विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, AIMIM साल 2021 के विधानसभा चुनाव में भी मैदान में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved