img-fluid

खैरुन्निसा हुसैन ने अपने ऑफिस में ओवैसी ब्रदर्स की फोटो के साथ कारोबारी पति की फोटो लगाई

March 22, 2026

मुंबई। मुंबई BMC की सियासत में एक तस्वीर ने बड़ा बवाल खड़ा कर दिया है। मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (BMC) की राजनीति में तेजी से उभर रही ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन को अपने शुरुआती दौर में ही विवाद का सामना करना पड़ रहा है। M-ईस्ट वार्ड कमेटी की प्रेसिडेंट खैरुन्निसा अख्तर हुसैन के ऑफिस की एक तस्वीर ने पूरा राजनीतिक माहौल गरमा दिया।


  • खैरुन्निसा हुसैन ने अपने ऑफिस में पार्टी चीफ असदुद्दीन औवेसी और उनके भाई अकबरुद्दीन औवेसी समेत अपने पति अकबर हुसैन की भी फोटो लगाई है, जोकि एक व्यापारी हैं और एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं। जैसे ही ये मामला प्रकाश में आया तो हंगामा हो गया और बीजेपी ने इस पर कड़ा विरोध जताया।

    BJP ने सवाल किया कि सरकारी ऑफिस में एक एक्सपोर्टर की फोटो क्यों लगाई गई? बस यहीं से मामला राजनीतिक तूल पकड़ गया। विवाद बढ़ता देख AIMIM लीडरशिप हरकत में आई और खैरुन्निसा हुसैन को फोटो हटाने के निर्देश दिए गए। आदेश के बाद फोटो तुरंत हटा दी गई।

    Share:

  • ईरान पर सऊदी का एक्शन, दूतावास कर्मियों को घोषित किया 'पर्सोना नॉन ग्राटा'

    Sun Mar 22 , 2026
    रियाद। इजरायल-अमेरिका और ईरान युद्ध के 23वें दिन सऊदी अरब ने पहली बार तेहरान के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। इस एक्शन के तहत सऊदी अरब ने ईरानी दूतावास के कई कर्मचारियों को ‘पर्सोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर दिया है और उन्हें 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश दिया है। सऊदी अरब की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved