img-fluid

48 घंटे में प्रदेश भाजपा के पोस्टरबाय बने खंडेलवाल का आज शाम इन्दौर में भी भव्य रोड शो

July 07, 2025

निगम, मंडल और प्राधिकरणों में होने वाली नियुक्तियों के दावेदारों द्वारा भी होगा जोरदार शक्ति प्रदर्शन

इन्दौर, (राजेश ज्वेल)
प्रदेश भाजपा (BJP) के नवागत अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल (President Hemant Khandelwal) 48 घंटे में ही पोस्टरबाय (Posterby) बन गए हैं और उनके स्वागत सत्कार की जोरदार तैयारी इन्दौर (Indore) में भी हो गई, जहां आज शाम चार बजे उन्हें पहुंचना है। खजराना गणेश मंदिर दर्शन के बाद वे पीपल्याराव स्थित गुरुद्वारा पहुंचेंगे, वहीं शहर के विभिन्न स्थानों पर भी उनका भव्य स्वागत किया जाएगा, साथ ही सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने नया प्रयोग करते हुए कार्यक्रम स्थल पर शहरी सभी आठों विधानसभा के ब्लाक बनवाए हैं और ब्लाकवार अध्यक्ष के स्वागत में तालियां बजेंगी, जिसके शोर से पता चलेगा कि किस विधानसभा ने कितनी भीड़ वाकई जुटाई है।



राजनीति में एकाएक हाशिये पर बैठा व्यक्ति सुर्खियों में आ जाता है। भाजपा नेतृत्व ऐसे ही चौंकाने वाले फैसले लेता रहा है और इसी कड़ी में पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बैतूल के विधायक हेमन्त खंडेलवाल का चयन किया गया, जो आज अध्यक्ष बनने के बाद औद्योगिक राजधानी इन्दौर आ रहे हैं, जिसके चलते बायपास से लेकर शहरभर में होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, गुब्बारे सहित अन्य सजावट हुई है। अभी चूंकि निगम, मंडल और प्राधिकरणों में भी राजनीतिक नियुक्तियां होना है जिसके चलते उनके दावेदारों का शक्ति प्रदर्शन भी इस अवसर पर देखने को मिलेगा। शहर में नया पोस्टर, होर्डिंगवार भी हुआ, जिसमें गुटबाजी साफ नजर आ रही है। भाजपा के शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा का कहना है कि शाम 5 बजे यह सम्मान समारोह शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटेंगे। दूसरी तरफ खंडेलवाल से पुराने रिश्ते भी बताए जाने लगे। ताई के प्रतिनिधि राजू अग्रवाल ने इन्दौर-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग के योगदान से जुड़ी पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली तो दूसरी तरफ यह भी खबर मिली कि जो शहर में पोस्टर, होर्डिंग लगे हैं। बहरहाल आज पता चलेगा कि हेमन्त ऋतु का लाभ किन-किन इन्दौरियों को आज की इस यात्रा के बाद हुआ है।

प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को 150 बसें लाएंगी

गुरुद्वारा से कार्यक्रम स्थल तक बैंडबाजे के साथ ले जाएंगे

खंडेलवाल आज सडक़ मार्ग से इंदौर पहुंच रहे हैं। इंदौर ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा बायपास पर ही उनका स्वागत किया जाएगा। इंदौर शहर इकाई द्वारा शाम 4 बजे शुभकारज गार्डन पर खंडेलवाल का स्वागत समारोह रखा गया है। इस समारोह में जाने से पहले खंडेलवाल बंदीछोड़ गुरुद्वारा पर पहुंचकर अरदास में शामिल होंगे। वहां पर उन्हें सिरोंपा व तलवार भेंट की जाएगी। खंडेलवाल पीपल्याराव स्थित दाता बंदीछोड़ गुरुद्वारा के निकट उद्यान में सिख समाज के साथ मिलकर 101 भारतीय प्रजातियों के पौधों का रोपण भी करेंगे। वहां से जब खंडेलवाल कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे तो वह छोटी रैली के रूप में होंगे। इस रैली में सबसे आगे बैंडबाजे चलेंगे तो साथ में ढोलक भी होंगे। गुरुद्वारा से लेकर शुभकारज गार्डन तक की थोड़ी सी दूरी के अंदर बहुत से स्वागत के मंच भी बनाए जाएंगे। भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि शुभकारज गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 150 बसों को लगाया गया है। लगातार बारिश का मौसम बना होने के कारण बसों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को लाने ले जाने की व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के पश्चात कार्यकर्ताओं का भोजन भी आयोजन स्थल पर ही रखा गया है।

Share:

  • जंग के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ ईरान की सख्ती, देश छोड़ने के आदेश

    Mon Jul 7 , 2025
    तेहरान। इज़रायल के साथ 12 दिनों तक चले भीषण युद्ध (Israel fierce War) और अमेरिका द्वारा परमाणु (Atom) ठिकानों को निशाना बनाए जाने के बाद ईरान (Iran) ने अपने देश के भीतर सख्ती शुरू कर दी है। इस क्रम में ईरान सरकार ने लाखों अफगान शरणार्थियों और प्रवासियों को देश छोड़ने का आदेश दिया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved