खेल देश भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीगः मप्र अकादमी 12 अंकों के साथ ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर

भोपाल। देश की राजधानी नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में 15 से 21 दिसम्बर तक खेली गई खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग (अंडर-21) (Khelo India Women’s Hockey League (U-21)) में मंगलवार को भी मध्य प्रदेश हॉकी अकादमी (Madhya Pradesh Hockey Academy) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच हरियाणा हॉकी अकादमी को 1-1 से बराबरी पर रोक दिया। लीग में अब तक खेले गए छह मुकाबलों में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मप्र हॉकी अकादमी ग्रु-बी में 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज हुई, जबकि हरियाणा हॉकी अकादमी 16 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर है। हरियाणा हॉकी अकादमी ने छह में से पांच मैच जीते और एक ड्रा रहा।

प्रतियोगिता में मंगलवार को मप्र हॉकी अकादमी का मुकाबला हरियाणा हॉकी अकादमी से हुआ। दोनों टीमों के मध्य रोमांचक मुकाबला हुआ और दोनों ही टीमें 1-1 से बराबरी पर रही। इस मुकाबले के पहले हॉफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी। मैच के दूसरे हॉफ में मप्र हॉकी अकादमी की खिलाड़ी साधना सेंगर ने 20वें मिनट में फील्ड गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। मैच के तीसरे हॉफ में हरियाणा हॉकी अकादमी की खिलाड़ी ज्योति ने 34वें मिनट में फील्ड गोल कर अपनी टीम को 1-1 से बराबरी पर ला दिया। मैच के चौथे और अंतिम हॉफ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकी और मुकाबला 1-1 से बराबरी पर रहा।

प्रतियोगिता में अब तक हुए छह मुकाबलों में मप्र हॉकी अकादमी ने 22 गोल किए हैं। मप्र हॉकी अकादमी के तीन मुकाबले ड्रा रहे और तीन मुकाबले में अकादमी ने जीत दर्ज की। मैच जीतने पर 3 अंक और ड्रा होने पर एक अंक मिलते हैं। इस तरह मप्र हॉकी अकादमी के 12 अंक हो गए, वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर है। उल्लेखनीय है कि खेलो इंडिया वूमेन हॉकी लीग तीन चरणों में खेली जाएगी, जिसका पहला चरण आज समाप्त हुआ। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

भारत रत्न के सच्चे हकदार हैं चौधरी चरण सिंह

Wed Dec 22 , 2021
– रमेश सर्राफ धमोरा देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की गिनती एक ईमानदार राजनेता के तौर पर की जाती है। उन्होंने जीवन पर्यन्त किसानों की सेवा को ही अपना धर्म माना और देश के किसानों, गरीबों, दलितों, पीड़ितों की सेवा में पूरी जिंदगी गुजारी। चौधरी चरण सिंह ने हमेशा यह साबित करने की […]