
भोपाल। जबलपुर में शुक्रवार सुबह किराना व्यापारी के 13 साल के बच्चे का अज्ञात बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। अपहरणकर्ताओं ने फिरौती में दो करोड़ रुपए के मांग की है। पुलिस बच्चे की तलाश लगातार कर रही है। जबलपुर के संजीवनी नगर थाना क्षेत्र में 13 साल के बालक के अपहरण के बाद दहशत का माहौल है। अपहरण के थोड़ी देर बाद ही बच्चे की मां के पास अपहरण कर्ताओं का फोन आया है। हालांकि अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम कहां और कब देना है इसकी जानकारी नहीं दी है। अपहरणकर्ता बच्चों को कार में ले गए हैं। कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज देखकर कार की आखिरी लोकेशन दोहलपुर थाना क्षेत्र में मिली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved