
इंदौर। इंदौर (Indore) के मुरआई मोहल्ला (Murai Mohalla) क्षेत्र से 1 माह पूर्व एक नाबालिग का अपहरण (kidnapped) कर फरार हुए बदमाश को संयोगितागंज (Sanyogitaganj) पुलिस ने यूपी बॉर्डर (UP border) से गिरफ्तार कर लिया है।
थाना प्रभारी तहजीब काजी (Tehzeeb Qazi) बताया कि 28 अक्टूबर को मुराई मोहल्ले में रहने वाली 14 साल की किशोरी को अलीपुरा छतरपुर निवासी संजय जोशी अगवा करके ले गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी इंदौर में काम करता था। उसने इंस्टाग्राम पर लडक़ी से उसकी दोस्ती हुई थी उसके बाद उसने उसे जाल में फंसाया और अगवा करके ले गया था। पुलिस ने सीडीआर और तकनीकी तरीके से जांच-पड़ताल के दौरान आखिरकार किशोरी का पता लगा लिया और यूपी बॉर्डर से लगे अलीपुरा गांव लडक़ी को मुक्त करा लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे पुलिस इंदौर ले आई है ।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved