img-fluid

किरण सिंह देव बने छत्तीसगढ़ भाजपा के नए अध्यक्ष, संगठन में लंबे समय से हैं एक्टिव

December 21, 2023

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सरकार का गठन कर लिया है। हालांकि मंत्रिमंडल का विस्तार होना बाकी है। इस बीच छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो चुका है। भाजपा ने किरण सिंह देव को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बता दें कि किरण सिंह देव छत्तीसगढ़ के जगदलपुर से पहली बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। पार्टी की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक सिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। सिंह, हाल ही में राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाए गए अरुण साव की जगह लेंगे।


जगदलपुर बस्तर संभाग की एकमात्र ऐसी सीट है, जो अनारक्षित है। किरण सिंह देव जगदलपुर नगर निगम के महापौर रह चुके हैं। भाजपा की युवा इकाई भारतीय जनता युवा मोर्चा से अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने वाले सिंह पार्टी की बस्तर जिला इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। वह 2009 में 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर रहे। वह भाजपा संगठन में और भी कुछ दायित्वों को संभाल चुके हैं। ये नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

किरण सिंह देव पहली बार के विधायक हैं। साथ ही वो संगठन और आरएसएस के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष दीपक बैज भी बस्तर जिले से ही सांसद हैं। अब दोनों ही पार्टियों के प्रदेशाध्यक्ष बस्तर जिले से हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ की राजनीतिक में बस्तर इलाके को काफी अहम माना जाता है।

Share:

  • चीन: कोयले की खदान में हुआ बड़ा हादसा, 12 लोगों की दबकर मौत

    Thu Dec 21 , 2023
    नई दिल्ली। चीन में भूकंप का कहर अभी थमा भी नहीं था कि एक और हादसे ने कई लोगों की जिंदगियां छीन ली है। चीन के एक कोयला खदान में बड़ा हादसा हो जाने से 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह घटना चीन के हेईलोंगजिआंग […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved