img-fluid

Kisan Andolan : सिंघु बॉर्डर पर खुला किसान मॉल, मुफ्त मिलता है जरूरत का हर सामान

January 07, 2021

नई दिल्ली। केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन (Farmers Protest) कर रहे किसानों की रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए टिकरी और सिंघु बॉर्डर पर किसान मॉल (Kisan Mall) खोले गए हैं। अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन खालसा एड (Khalsa Aid) इन मॉल्स को चला रहा है। यहां किसानों को मुफ्त में जरूरत के सामान दिए जा रहे हैं।

यहां किसानों को टूथब्रश, टूथपेस्ट, चप्पल, तेल, शैंपू, कंघी, सैनैट्री पैड, अंडर गारमेंट्स सरीखे सामान मिल रहे हैं। इसके साथ ही किसानों के बड़े जत्थों के लिए गीजर और वॉशिंग मशीन जैसे सामान भी मुफ्त में मिल सकते हैं। खालसा एड के लोगों ने बताया कि इस मॉल को ऑपरेट करने के लिए उन्हें पूरे देश से मदद मिल रही है।

मॉल में सामान लेने आने वालों की भीड़ इकट्टा ना हो इसके लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। मॉल ऑपरेटर्स की ओऱ से किसानों को टोकन देते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार खालसा एड के वॉलंटियर कुलवीर सिंह ने कहा कि टिकरी सीमा पर जब मॉल शुरू किया गया तो बहुत आपाधापी मच गई। ऐसे में टोकन सिस्टम शुरू किया गया।

ऐसे मिल सकता है सामान : बताया गया कि खालसा एड एक दिन में लगभग 700 टोकन बांटती है। किसान को यह टोकन मॉल के एंट्री पॉइंट पर दिखाना होता है। जहां एक स्लिप मिलती है। यहां वह अपना नाम, आधार नंबर और फोन नंबर लिखने के बाद उस सामान पर टिक लगाते हैं जिसकी उन्हें जरूरत है। इसके बाद वह मॉल में जाकर सामान लेते हैं।

Share:

  • भारतीय किसान की चुनौतियों को सुलझाना जरूरी

    Thu Jan 7 , 2021
    – गिरीश्वर मिश्र भारत गाँवों की धरती के रूप में पहचाना जाता रहा है। भारत के परम्परागत समाज के मौलिक प्रतिनिधि के रूप में गांव को लिया गया। सन सैतालीस में पचासी प्रतिशत भारतवासी गाँवों में रहते थे। खेतीबारी ही आमजन की आजीविका का मुख्य साधन था। तब भारत की राष्ट्रीय आय में 55 प्रतिशत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved