मनोरंजन

मधुबाला से शादी के लिए किशोर कुमार बन गए थे करीम अब्दुल, इसलिए रचाई थी चार शादियां

अभिनेता, संगीतकार, गायक, लेखक, निर्देशक और निर्माता किशोर कुमार…सिनेमा की हर विधा में पारंगत ऐसा शख्स जो हमेशा अपनी शर्तों पर जिया और जो भी किया वो इतिहास बन गया। किशोर का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्होंने कभी संगीत की शिक्षा नहीं ली लेकिन कहा जाता है कि वो हर गाना गा सकते थे। किशोर दा बहुत हरफनमौला इंसान थे। 13 अक्तूबर 1987 को किशोर इस दुनिया को अलविदा कह गए थे।
फिल्मी जिंदगी के अलावा किशोर दा अपने रिलेशनशिप को लेकर भी खबरों में बने रहते थे। उन्होंने चार शादियां की थीं। उनकी पहली शादी 1951 में अभिनेत्री रूमा गुहा से हुई थी। उन दिनों में किशोर दा बॉलीवुड में चर्चित नहीं थे। शादी के आठ साल के बाद साल 1958 में दोनों का तलाक हो गया। इसके पीछे की वजह मधुबाला थीं।

शादीशुदा किशोर कुमार उन दिनों मधुबाला के प्यार में पड़ गए थे। जिस वक्त किशोर दा ने मधुबाला के सामने प्रस्ताव रखा उस वक्त वो अपना इलाज कराने विदेश जा रही थीं। किशोर दा ने रूमा को तलाक दिया और कुछ समय बाद मधुबाला से शादी रचा ली और साथ ही अपना धर्म बदलकर इस्लाम अपना लिया। किशोर दा ने अपना नाम बदलकर करीम अब्दुल रख लिया। हालांकि किशोर दा के परिवार वालों ने दोनों के रिश्ते को कभी नहीं स्वीकारा। किशोर दा की ये शादी भी सफल नहीं हो पाई। दिल में छेद होने के चलते मधुबाला का देहांत हो गया और किशोर दा अकेले रह गए।

मधुबाला की मौत के बाद किशोर कुमार की जिंदगी में योगिता बाली आईं। इन दोनों के बीच पहले प्यार हुआ और फिर शादी। 1976 में दोनों की शादी रचाई। कुछ ही समय बीता था कि दोनों के बात बिगड़ना शुरू हो गई। 1978 में दोनों का तलाक हो गया। बाद में योगिता ने मिथुन चक्रवर्ती से शादी कर ली।

योगिता से तलाक के बाद किशोर की जिंदगी में अभिनेत्री लीना चंद्रावरकर की एंट्री हुई। चौथी और आखिरी बार 1980 में किशोर कुमार ने लीना से शादी की जिनसे उनको एक बेटा सुमित कुमार हैं। लीना और किशोर की उम्र में 21 साल का अंतर था। यही वो शादी थी जो किशोर दा के अंत तक टिक सकी।

Share:

Next Post

47 गेंदों पर 100 रन बनाने में कामयाब रहे कोहली और डिविलियर्स

Tue Oct 13 , 2020
दुबई । आईपीएल के 13 वें सीजन के 28 वें मैच को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने 6 छक्कों और 5 चौकों के साथ रोमांचक बना दिया। उन्होंने 33 गेंदों पर 73 रन बनाए, जिससे बैंगलोर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रन से हराया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स […]