
जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी के पास बीती रात मामूली विवाद के चलते एक युवक ने एक 45 वर्षीय व्यक्ति के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला करने के बाद युवक जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना में घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में एक निजी हॉस्पिटल लेजाया गया। जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की पटेल मोहल्ला तिलहरी निवासी नीरज मलिक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई की वह मजदूरी का काम करता है। बीती रात फेस वन तिलहरी में बल्लू यादव का किसी से विवाद हो गया था। रात्रि करीब साढे 09 बजे में बल्लू यादव के साथ पटेल की होटल के पास फेस तिलहरी में खड़ा था तभी एक व्यक्ति आया और बल्लू यादव से विवाद करने लगा में बीच बचाव किया तो बल्लू यादव वहां से भाग गया तो मुझे अकेला पाकर मेरे दाहिने आंख के नीचे मारकर घायल कर दिया। जिससे गहरी चोट लगकर खून निकलने लगा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved