अब श्राद्ध पक्ष चल रहा है। पूर्वजों का आशीर्वाद पाने और उनकी आत्मा की संतृप्ति के लिए उन्हें श्राद्ध का भोग लगाया जाता हैं। भोग में श्राद्ध के लिए कई व्यंजन तैयार किए जाते हैं। लेकिन आपको इससे जुड़ी जानकारी रखना भी जरूरी हैं कि श्राद्ध का भोजन कैसा हो। क्योंकि श्राद्ध के भोजन से जुड़ी गलती पितरों को नाराज कर सकती हैं।
श्राद्ध के भोजन में क्या पकाएं
खीर पूरी अनिवार्य है। जौ, मटर और सरसों का उपयोग श्रेष्ठ है। ज़्य़ादा पकवान पितरों की पसंद के होने चाहिए।
गंगाजल, दूध, शहद, कुश और तिल सबसे ज्यादा ज़रूरी है। तिल ज़्यादा होने से उसका फल अक्षय होता है। तिल पिशाचों से श्राद्ध की रक्षा करते हैं।
ब्राह्मणों का आसन कैसा हो
रेशमी, ऊनी, लकड़ी, कुश जैसे आसन पर भी बैठाएं। लोहे के आसन पर ब्राह्मणों को कभी न बैठाएं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved