मनोरंजन

जानिए लाखों दिलो पर राज करने वाले आपके पसंदीदा टीवी कलाकार कितने पढ़े लिखे है


मुंबई: कैमरे के सामने एक्टिंग करना आसान नहीं होता है, किसी भी किरदार को पर्दे पर निभाना काफी मुश्किल भरा काम होता है। किरदार को सफलतापूर्वक प्ले करने का ही कमाल होता है कि किसी कलाकार के लिए दर्शकों के दिलो दिमाग में खास इमेज बन जाती है, जबकि एक्टर-एक्ट्रेस की निजी जिंदगी से कैरेक्टर का लेना देना नहीं होता है। भले ही स्क्रीन पर किसी तरह का रोल प्ले कर रहे हों, लेकिन आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि अधिकतर टीवी कलाकार हाईली एजुकेटेड हैं। करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) से लेकर हिना खान (Hina Khan) जैसे स्टार्स एमबीए डिग्री होल्डर हैं।

2
हिना खान दिल्ली के एक कॉलेज से एमबीए डिग्री होल्डर हैं।

3
टीवी की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने राइफल शूटिंग में कई मेडल हासिल किए हैं। उत्तकाशी के नेहरू इंस्टीच्यूट ऑफ मॉउनटेनियंरिंग से माउंटेनियरिंग का कोर्स भी किया है। खबरों की माने तो जब उन्हें एक्टिंग का ऑफर मिला तो सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहीं थीं।

4
राम कपूर ने इंडिया से ग्रेजुएशन किया और फिर अमेरिका के लॉस एजेंल्स से एक्टिंग में मास्टर की डिग्री हासिल की है।



5
मौनी रॉय दिल्ली के फेमस मिरांडा हाउस की ग्रेजुएट हैं। इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएट मौनी ने जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है।

6 टीवी के फेमस शो‘ये है मोहब्बतें’फेम करन पटेल लंदन स्कूल ऑफ आर्ट्स से पोस्ट ग्रेजुएट हैं।

7
‘दिया और बाती हम’की एक्ट्रेस दीपिका सिंह ने बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतना ही नहीं पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाली एक्ट्रेस ने मार्केटिंग में स्पेशियालाइजेशन किया है।

8
‘कुबूल है’ फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति ने इंग्लिश में एमए किया है। जालंधर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स से पढ़ाई की है।

9
वहीं शरद केलकर ने मार्केटिंग में एमबीए किया है। ग्वालियर के प्रतिष्ठित कॉलेज से मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

10
साक्षी तंवर भी दिल्ली के प्रेस्टिजियस कॉलेज लेडी श्रीराम कॉलेज, नई दिल्ली से ग्रेजुएट हैं।

11
निया शर्मा ने दिल्ली के एक इंस्टीच्यूट जगन्नाथ इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेस से मास कॉम्यूनिकेशन किया हुआ है।

12
हैंडसम हंक करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) होटल मैनेजमेंट में ग्रेजुएट हैं। एक्टर ने मुंबई के एक नामी गिरामी कॉलेज से होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई की है।

13
रश्मि देसाई ने आसाम यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है।

Share:

Next Post

आज से बढ़ेगी बाजारों की मियाद,प्रदेश के आदेश इंदौर में लागू हुए तो रेस्टोरेंट और होटल वाले भी होंगे खुश

Wed Jun 16 , 2021
शहर में 0.38 प्रतिशत पर पहुंची पॉजिटिविटी दर,  डाइनिंग की मिली इजाजत इंदौर। कल रात गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs) द्वारा जारी की गई नई गाइड लाइन (Guide Line)  में इंदौर को भी अब बड़ी छूट मिलेगी। जो बाजार 6 बजे बंद हो रहे थे वे अब रात 8 बजे तक खुले रहेंगे, जिससे […]