• img-fluid

    मोबाइल पर आया Link असली है या नकली, जानें जांच करने का आसान तरीका

  • July 18, 2024

    नई दिल्ली (New Delhi)। स्मार्टफोन (smartphones) की बढ़ती पहुंच (Increasing penetration) के बाद अब जालसाजों के लिए लोगों को ठगी का शिकार बनाना काफी आसान हो गया है। स्मार्टफोन (smartphones) चलाने वालों को अभी भी इसकी पूरी जानकारी नहीं है। ऐसे में हैकर्स इसका पूरा फायदा उठाते हैं और मासूम लोगों के साथ ठगी करते हैं। हैकर्स लोगों को जाल में फंसाने के लिए कई नए तरह के तरीकों का उपयोग करते हैं। उदाहरण के लिए फोन पर फर्जी मैसेज (Fake messages), फोन कॉल (phone calls) और ईमेल (emails) के जरिए जालसाजी का शिकार बनाते हैं। बीते कुछ सालों में इसमें काफी इजाफा हुआ है। जानकारी के अभाव में लोग अक्सर अपनी कीमती रकम को गंवा देते हैं।


    फर्जी लिंक की कर सकते हैं जांच
    जालसाज अक्सर फर्जी लिंक या मैसेज के जरिए ही लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं। ऐसे में किसी भी लिंक या मैसेज की जांच करना आसान नहीं रहता है। अधिकतर लोगों को इसकी सही जानकारी नहीं होती है। काफी लोग समझते हैं कि किसी भी मैसेज या लिंक को सिर्फ विशेषज्ञ ही परख सकते हैं। मगर ऐसा नहीं है, जी हां, ऐसे लिंक या मैसेज की आप खुद ही जांच कर सकते हैं। दरअसल Virustotal नाम की एक वेबसाइट है, जहां से फर्जी लिंक, मैसेज और ईमेल की जांच की जा सकती है। इसके लिए आपको कुछ कदमों को फॉलो करना होगा।

    इन स्टेप्स को करें फॉलो
    सबसे पहले आपको Virustotal वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद यूआरएल, फाइल और सर्च विकल्पों में से यूआरएल को चुनना होगा। फिर जो संदेश आपके पास आया है, उसे यहां पर डाल दें। लिंक कॉपी करते समय दाई ओर एक क्लिक करें, फिर कॉपी लिंक चुनें। कभी भी लिंक या मैसेज न खोले, इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसके बाद वेबसाइट के यूआरएल विकल्प पर जाकर कॉपी किए गए लिंक को पेस्ट कर दें।

    ऐसा करने के बाद एंटर दबा दें, फिर उस लिंक का विश्लेषण शुरू हो जाएगा। वेबसाइट कुछ देर बाद उस लिंक या मैसेज का परिणाम बता देगी, आपको पता चल जाएगा कि लिंक असली है या फिर फर्जी। इस प्रक्रिया को पूरा करके आप किसी भी लिंक या मैसेज की जांच खुद ही कर सकते हैं।

    इसका रखें ख्याल
    इसके अलावा आपको इस बात का हमेशा ध्यान रखना है कि कभी भी अनजान नंबर से आए लिंक, मैसेज और ईमेल को न खोले। ये लिंक आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं और साथ ही आपके उपकरण को हैक भी कर सकते हैं। ऐसे में किसी भी मुफ्त उपहार और ऑफर के लालच में बिल्कुल भी न आएं। आपकी जरा सी लापरवाही आर्थिक तौर पर काफी नुकसानदेय साबित हो सकती है।

    Share:

    नाथद्वारा का विश्वास स्वरूपम और पर्यटन की नई संभावना

    Thu Jul 18 , 2024
    – मदन पालीवाल राजस्थान के नाथद्वारा में स्थित विश्वास स्वरूपम (स्टैच्यू ऑफ बिलीफ) पर्यटकों को लुभाने लगा है। दो साल पहले नवंबर में उद्घाटन के बाद से अब तक 15 लाख से अधिक पर्यटक यहां पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद ले चुके हैं। यहां भगवान शिव की यह 369 फीट ऊंची मूर्ति है। यह केंद्र […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved