मनोरंजन

जानिए John Abraham का असली नाम, और उनका अब तक का सफर

मुंबई। बॉलीवुड में अपनी मेहनत और शानदार अभिनय से पहचान बनाने वाले हैंडसम अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्म 17 दिसंबर,1972 को मिश्रित धर्म वाले परिवार में हुआ थाउनके पिता केरल के एक मलयाली सीरियाई ईसाई (Malayali Syrian Christian) हैं और उनकी माँ एक ईरानी हैं। अब्राहम का जोरास्ट्रियन नाम “फरहान” है, लेकिन उन्हें “जॉन” नाम से बपतिस्मा ( baptized) दिया गया था। उनका एक छोटा भाई है जिसका नाम एलन अब्राहम है। 

अब्राहम ने अमेरिका की एक NRI वित्तीय विश्लेषक और निवेश बैंकर (Financial analyst and investment banker) प्रिया रुंचाल से 3 जनवरी 2014 को शादी की है। वह मैकलेओड गंज की मूल निवासी हैं, जिनसे उनकी मुलाकात दिसंबर 2010 में मुंबई में हुई थी।

जॉन ने अपने करियर की शुरुआत बतौर मॉडल की थी। इसके बाद साल 2003 में आई फिल्म ‘जिस्म’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट बिपाशा बासु थी।फिल्म में जॉन के अभिनय को दर्शकों ने काफी पसंद किया। अपनी पहली ही फिल्म से उनकी पहचान एक हॉट अभिनेता के रूप में होने लगी। साल 2004 में आई फिल्म ‘धूम ‘ उसकी पहली कमर्शियल फिल्म थी,जिसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यपार किया था। इस फिल्म में जॉन निगेटिव किरदार में थे। इसके बाद जॉन ने एक के बाद एक कई फिल्मों में सफल अभिनय किया, जिसमें दोस्ताना, गरम मसाला, जिन्दा, कभी अलविदा ना कहना, बाबुल, धन धना धन गोल, देसी बॉयज, परमाणु-द स्टोरी ऑफ पोखरण, हॉउसफुल, सत्यमेव जयते, बाटला हाउस आदि शामिल हैं।

जॉन ने अभिनय के साथ- साथ साल 2012 में फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा और एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना की, जिसका नाम जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट रखा। 2012 में अपनी पहली फिल्म विक्की डोनर को प्रोड्यूस की , उन्हें सर्वश्रेष्ठ इस फिल्म से सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।इसके साथ ही जॉन ने मद्रास कैफे, रॉकी हैंडसम, फोर्स 2 , बाटला हाउस आदि फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया।

इसके अलावा जॉन इंडियन सुपर लीग की फुटबाल टीम नार्थ ईस्ट यूनाइटेड एफसी के सह-मालिक भी हैं। जॉन अब्राहम आखिरी बार मल्टी स्टारर फिल्म पागलपंती में नजर आये थे। जॉन ने 3 जनवरी, 2014 को एनआरआई और इंस्वेस्टमेंट बैंकर प्रिया रूंचाल से शादी कर ली। लाखों दिलों पर राज करने वाले जॉन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते है। जॉन जल्द ही फिल्म ‘मुंबई सागा’ और ‘सत्यमेव जयते 2 ‘ में नजर आएंगे। इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में कतार में हैं,जिसमें अटैक, पठान, सरदार एंड ग्रैंडसंस आदि शामिल हैं।

Share:

Next Post

PM मोदीजी के रहते कोई MSP नहीं हटा सकता : धर्मेन्द्र प्रधान

Thu Dec 17 , 2020
इंदौर । केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा है कि छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के चुनाव में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने गंगाजी की कसम खा कर कहा था कि हम सरकार बनने के 10 दिन के अंदर ही किसानों का कर्ज माफ कर देंगे, जो नहीं किया। अब यह कहा जा रहा […]