मनोरंजन

जानिए कौन हैं अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाने वाली पायल घोष


मुंबई। अभिनेत्री पायल घोष ने हाल ही में फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं,  जिसके बाद पायल काफी सुर्खियों में आ गई हैं। यूं तो पायल कोई ऐसी सुपरस्टार नहीं हैं जिन्हे सभी जानते हों लेकिन अनुराग कश्यप पर गंभीर आरोप लगाने के बाद पायल घोष के नाम का हैशटैग सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं पायल घोष के बारे में।
दरअसल, पायल का आरोप है कि अनुराग कश्यप ने उनके साथ जबरदस्ती की थी। एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में लिखा कि 2014-15 के आसपास उनकी अनुराग कश्यप से मुलाकात हुई थी। जहां उन्होंने शराब के नशे में उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। फिल्मी करियर की बात करें तो पायल घोष हिंदी सिनेमा के साथ साउथ और पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं। पायल परेश रावल और ऋषि कपूर जैसे स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं। पायल घोष ने 2017 में आई फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में वे ऋषि कपूर और परेश रावल के साथ लीड रोल में नजर आई थीं।
फिल्मो के साथ साथ पायल टीवी जगत के पॉपुलर शो साथ निभाना साथिया का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शो में वह राधिका के किरदार में नजर आई थीं। पायल अक्सर ही अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए बेहद और बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। पायल ने अपना एक्टिंग डेब्यू 17 साल की उम्र में इंग्लिश टेलिफिल्म Sharpes Peril से किया था। यही नहीं पायल एक कनैडियन फिल्म में भी नजर आ चुकी हैं। फिल्म में उन्होंने एक ऐसी स्कूल गर्ल का रोल निभाया था, जिसे अपने पड़ोसी के नौकर से प्यार हो जाता है।

 

Share:

Next Post

इतालवी ओपन से बाहर हुए राफेल नडाल

Sun Sep 20 , 2020
रोम। स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल रविवार को इतालवी ओपन से बाहर हो गए हैं। नडाल को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। नडाल को क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना के डिएगो श्वार्टज़मैन ने 6-2, 7-5 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। नडाल ने श्वार्टजमैन के खिलाफ […]