मनोरंजन

जानिए Don 3 में शाहरुख खान की जगह कौन बनेगा हीरो?

मुंबई (Mumbai)। डान 3 (Don 3) बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान की डॉन 3 (Don 3) का इंतजार दर्शक काफी लम्बे समय से कर रहे हैं। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) ने डॉन बनकर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया था, जिसके बाद से दर्शक उनकी डॉन 3 (Don 3)देखना चाहते हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी (Farhan Akhtar and Ritesh Sidhwani) जब भी मीडिया के सामने आते हैं, इनसे डॉन 3 को लेकर सवाल जरूर किया जाता है।



बता दें कि डान 3 (Don 3) फिल्म सुर्खियों में है। बीते दिनों लोगों को उस वक्त झटका लगा जब शाहरुख खान के फिल्म छोड़ने की खबर आई। इसके बाद से अपडेट का इंतजार किया जा रहा था कि नया डॉन कौन होगा। लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरुख खान की जगह मेकर्स ने फिल्म में रणवीर सिंह को लेने का फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि शाहरुख के न कहने के बाद मेकर्स भरोसमंद चेहरे की तलाश में थे। जो रणवीर के हां कहने के बाद पूरी हो गई।

डॉन (Don 3) फ्रैंचाइजी के आने की खबर ने लोगों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया था। बीते दिनों खबर आई कि शाहरुख खान डॉन 3 का हिस्सा नहीं होंगे। अब न्यूज18 की रिपोर्ट के मुताबिक, नए डॉन के रूप में मेकर्स ने रणवीर सिंह का नाम फाइनल कर लिया है। इसकी वजह बताई जा रही है कि प्रोडक्शन हाउस के साथ रणवीर दिल धड़कने दो और गली बॉय जैसी फिल्में कर चुके हैं। दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी। अब डॉन 3 की सक्सेस का जिम्मेदारी भी रणवीर के कंधों पर डाली जा रही है।

Share:

Next Post

भारत से महंगा तेल खरीदना पड़ रहा तो बौखलाया EU, अपने ही जाल में फंसा

Fri May 19 , 2023
नई दिल्ली (New Delhi)। यूक्रेन युद्ध (Ukraine War) को लेकर रूस पर प्रतिबंध (sanctions on Russia) लगाने के अपने फैसले के जाल में अब यूरोपीय संघ (ईयू) (European Union (EU)) खुद ही फंस गया है। वजह है…कच्चा तेल। यह वही कच्चा तेल (crude oil) है, जिसे भारत रूस से सस्ती कीमत पर खरीदता है और […]