img-fluid

जानिए आखिर क्यों भाजपा की वजह से प्रशांत किशोर ट्विटर छोड़ने की बात कर रहे है?

December 21, 2020

कोलकाता। राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को डबल डिजिट से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी। उन्होंने कहा है कि अगर उनकी भविष्यवाणी गलत होती है तो वह ट्वीटर छोड़ देंगे।

सोमवार को प्रशांत किशोर ने ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि भाजपा समर्थक कुछ मीडिया वाले इस तरह का माहौल बना रहे हैं जैसे पश्चिम बंगाल में भाजपा की सरकार बनने वाली है। लेकिन ऐसा होने वाला नहीं है। भाजपा पश्चिम बंगाल में डबल डिजिट क्रॉस करने के लिए संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा है कि जो लोग भी इस ट्वीट को पढ़ें, वे इसे सेव कर लें। अगर भाजपा दहाई अंकों से बेहतर करती है तो मैं ट्विटर छोड़ दूंगा। 

दरअसल, गत शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर यहां आए थे। रविवार को बीरभूम जिले के बोलपुर में उन्होंने बड़ा रोड शो किया, जिसमें लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा था। उसके पहले शनिवार को सत्तारूढ़ पार्टी और अन्य पार्टियों से 11 विधायकों ने भाजपा की सदस्यता ली थी। इससे गदगद शाह ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा 200 से अधिक सीटें जीतेगी और ममता बनर्जी की सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।

उल्लेखनीय है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में भाजपा ने 42 में से 18 सीटों पर जीत दर्ज की है। उसके बाद से पार्टी 2021 के विधानसभा चुनाव में सत्ता पर दखल करने का लक्ष्य लेकर चल रही है। पूरे बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है और भाजपा के पक्ष में माहौल है। इसे समझ कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशांत किशोर को राजनीतिक रणनीतिकार के तौर पर नियुक्त किया है।

हालांकि, जब से किशोर ने बंगाल में ममता का चुनावी बेड़ा पार कराने की जिम्मेदारी ली है, उसके बाद से मुख्यमंत्री के पुराने से पुराने सहयोगी नाराज चल रहे हैं और उनका साथ छोड़कर जा रहे हैं। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव से पहले राज्य विधानसभा में ममता सरकार अल्पमत में आ सकती है।

Share:

  • गायों की मौत पर प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी को लिखा पत्र, कहा, तस्वीरें देखकर मन विचलित

    Mon Dec 21 , 2020
    लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जनपद ललितपुर में गायों की मौत को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर निशाना साधा है। प्रियंका वाड्रा ने सोमवार को पत्र में लिखा कि ललितपुर के सौजना से आई गोमाता के शवों की तस्वीरें देखकर मन विचलित हो गया है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved