जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

Lohri 2022: जानें क्यों मनाया जाता है लोहड़ी का पर्व और क्या है इसकी परंपरा

डेस्क: लोहड़ी (Lohri) उत्तर भारत विशेषकर पंजाब और हरियाणा (Punjab and Haryana) में मनाया जाने वाला विशेष पर्व है। लोहड़ी का पर्व पौष माह (Paush month) की आखिरी रात को मनाया जाता है। इस साल लोहड़ी का पर्व 13 जनवरी को मनाया जाएगा।

इसके अगले दिन माघ माह की शुरूआत पर माघी का त्योहार मानाया जाता है। इस दिन पूरे उत्तर भारत में मकर संक्रांति (Makar Sankranti) या उत्तरायण का पर्व (Uttarayan festival) मनाया जाता है। लोहड़ी का त्योहार जहां एक ओर दुल्ला भट्टी की लोक कथा से जुड़ा हुआ है तो वहीं इसका संबंध माता सती की पौरणिक कथा से भी है।

जानिए कैसे मनाते हैं लोहड़ी
लोहड़ी का पर्व पौष माह की आखिरी रात को धूम-धाम से मनाया जाता है। लोहड़ी का पर्व शीत ऋतु की समाप्ति और बसंत के आगमन के उपलक्ष में मनाया जाता है। इस दिन लोग खेत-खलिहानों में एकठ्ठा हो कर एक साथ लोहड़ी का पर्व मनाते हैं।


इस दिन शाम के समय लोंग आग जला कर उसके चारों ओर नाच गा कर लोहड़ी का पर्व मनाते हैं। इस आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दाने डाले जाने की परंपरा है। इसके साथ ही घरों में तरह-तरह के पकवान भी बनाए जाते हैं। लोग एक दूसरे के साथ मिलकर नाचते गाते हैं, खुशियां मनाते हैं।

क्या है लोहड़ी की परंपरा
पंजाब में लोहड़ी को तिलोड़ी भी कहा जाता है। ये शब्द तिल और रोड़ी से मिलकर बना है। रोड़ी, गुड़ और रोटी से मिलकर बना पकवान है। लोहड़ी के दिन तिल और गुड़ खाने और आपस में बांटने की परंपरा है। ये त्योहार दुल्ला भट्टी और माता सती की कहानी से जुड़ा है।

मान्यता है इस दिन ही प्रजापति दक्ष के यज्ञ में माता सती ने आत्मदाह किया था। इसके साथ ही इस दिन लोक नायक दुल्ला भट्टी, जिन्होंने मुगलों के आतंक से सिख युवतियों की लाज बचाई थी। उनकी याद में आज भी लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है।लोग मिल जुल कर लोक गीत गाते हैं और ढोलताशे बजाए जाते हैं।

Share:

Next Post

चकराता, मसूरी, धनोल्टी में बिछी बर्फ की चादर, बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे पर्यटक

Sun Jan 9 , 2022
देहरादून। पर्यटन स्थल (Tourist Spot) धनोल्टी (Dhanaulti) सहित फल पट्टी क्षेत्र, मसूरी (Mussoorie) के लालटिब्बा, बुरांशखंडा, सुवाखोली क्षेत्र, चकराता (Chakrata) व आसपास के इलाकों में हुए हिमपात (Snowfall) से पूरा क्षेत्र बर्फ से ढक गया (Snow cover) है। उधर, लोखंडी में भारी बर्फबारी के बाद रास्तों से लेकर घर-मकान, पेड़-पौधे बर्फ से ढक गए हैं। […]