img-fluid

कोलकाता के न्यू टाउन पुलिस ने रोकी रामनवमी की शोभायात्रा, लॉकेट चटर्जी ने कही ये बात

April 06, 2025

डेस्क। भारतीय जनता पार्टी की नेता लॉकेट चटर्जी ने रविवार को दावा किया कि कोलकाता के बाहरी इलाके न्यू टाउन से उनके नेतृत्व में निकाली गई वाली रामनवमी शोभायात्रा को पुलिस ने रोक दिया, जिसके कारण इसका मार्ग बदलना पड़ा। शहर के उत्तरी क्षेत्र केश्तोपुर के निकट शोभायात्रा को ‘‘रोके जाने’’ के बाद चटर्जी पुलिसकर्मियों के साथ बहस करती भी दिखीं। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शोभायात्रा के साल्ट लेक में प्रवेश करने की कोशिश करने के बाद, हवाईअड्डे को जोड़ने वाले वीआईपी मार्ग से सटे केष्टोपुर चौराहे पर अवरोधक लगा दिए गए थे।


चटर्जी ने कहा, ‘‘यह कोई राजनीतिक रैली नहीं है। यह एक आध्यात्मिक समागम है जिसमें लोगों ने स्वेच्छा से भाग लिया है। पुलिस इस शोभायात्रा को कैसे रोक सकती है।’’ पूर्व सांसद बाद में अवरोधक के पास से गुजरीं और शोभायात्रा में भाग लेने वालों से आगे किसी भी विवाद से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने का आग्रह किया। न्यू टाउन में स्थित राम मंदिर से शोभायात्रा की शुरुआत हुई जहां इस दौरान चटर्जी को दोपहिया वाहन पर सवार होकर शोभायात्रा में भाग लेते हुए देखा गया और शुरुआती चरण में पार्टी नेता अर्जुन सिंह भी उनके साथ शामिल हुए।

मालदा में रामनवमी जुलूस में सांप्रदायिक सद्भाव की मिसाल देखने को मिली। शहर की मुस्लिम कमेटी ने राम नवमी के जुलूस का स्वागत किया। इन लोगों ने पानी और मिठाई के साथ, शुभकामनाएं देते हुए भाईचारे का संदेश दिया। क्षेत्र के विधायक और विपक्षी नेता शुभेंदु अधिकारी नंदीग्राम के सोनाचुरा के गंगरा में भगवान राम के मंदिर के भूमि पूजन और शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। वहीं, बंगाल के गवर्नर सीवी आनंद बोस कोलकाता के सेंट्रल एवेन्यू में स्थित राम मंदिर में पहुंचे।

Share:

  • 'बीजेपी के कार्यकर्ता ही हमारी जात, बीजेपी के विचार ही हमारी निष्ठा'- नितिन गडकरी

    Sun Apr 6 , 2025
    नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि हम जाति से बड़े नहीं होते। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यही हमारी जात है, भारतीय जनता पार्टी का विचार ही हमारी निष्ठा है, राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है। गडकरी ने यह बात महाराष्ट्र के नागपुर शहर में भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved