img-fluid

कोटद्वार : मुस्लिम दुकानदार का समर्थन करने वाले दीपक के खिलाफ FIR

February 04, 2026

कोटद्वार। उत्तराखंड (Uttarakhand) के कोटद्वार (Kotdwar) में मुस्लिम दुकानदार वकील अहमद (Vakil Ahmed) के समर्थन में खड़े हुए जिम संचालक दीपक कुमार (Deepak Kumar) के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। दीपक और उनके साथी विजय रावत के खिलाफ यह मामला बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के बाद दर्ज किया गया। दीपक का कहना है कि वे नफरत के आगे नहीं झुकेंगे।

घटना की शुरुआत 26 जनवरी को हुई थी, जब बजरंग दल के कुछ युवकों ने वकील अहमद की “बाबा स्कूल ड्रेस” नाम की दुकान पर आपत्ति जताई और नाम बदलने का दबाव बनाया। दीपक कुमार और स्थानीय लोगों ने दुकानदार का समर्थन किया। 31 जनवरी को देहरादून से कुछ लोग आए और विरोध प्रदर्शन किया, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज की।


  • इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दीपक कुमार दुकानदार के बचाव में कहते हुए नजर आए, “इनकी दुकान तीस साल से यहां है, और नाम नहीं बदलेगा।” कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी दीपक को “संविधान और इंसानियत के लिए लड़ने वाला हीरो” बताया।

    दीपक ने प्रशासन पर एकतरफा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिम पर आर्थिक नुकसान हुआ और उन्हें अभी भी धमकियां मिल रही हैं। स्थानीय लोग दीपक के समर्थन में खड़े हैं, जबकि प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च भी निकाला। उत्तराखंड में हाल के महीनों में ऐसी सांप्रदायिक घटनाओं में वृद्धि देखी गई है, जिसमें पूर्वोत्तर छात्र की हत्या और कश्मीरी युवक पर हमला शामिल है।

    Share:

  • सेलिना जेटली के भाई के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का नया आदेश, विदेश मंत्रालय को निर्देश

    Wed Feb 4 , 2026
    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली (Celina Jaitley) के भाई और सेवानिवृत्त मेजर विक्रांत जेटली (Vikrant Jaitley) जो पिछले 14 महीनों से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में हिरासत में हैं, के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को हुई सुनवाई में कोर्ट ने विदेश मंत्रालय (MEA) को आदेश दिया कि विक्रांत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved