बड़ी खबर

BJP में शामिल होंगे कुलदीप बिश्नोई? जेपी नड्डा और CM खट्टर से की मुलाकात


चंडीगढ़। हरियाणा से निष्कासित कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मुलाकातों की इस दौर के बाद उनके बीजेपी में शामिल होने की संभावना बढ़ गई है।

इससे पहले जब कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा से सवाल पूछ गया था तो उन्होंने कहा था कि बगावत के बाद भी पार्टी बिश्नोई को बाहर नहीं निकालेगी। हुड्डा के मुताबिक, उन्हें खुद ही नैतिक जिम्मेदारी लेकर विधानसभा से इस्तीफा दे देना चाहिए।


हुड्डा ने कहा था, ‘मैं उन्हें निष्कासित करने वाला नहीं हूं। नैतिक तौर पर उन्हें विधानसभा से इस्तीफा देना चाहिए। अगर उनके क्षेत्र आदमपुर में उपचुनाव होते हैं, तो कांग्रेस चुनाव लड़ेगी।’ आपको बता दें कि बिश्नोई ने हाल ही में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की थी।

Share:

Next Post

द्रौपदी मुर्मू सोमवार को लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

Sun Jul 24 , 2022
नई दिल्ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी और उसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि समारोह कल सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा, जहां प्रधान न्यायाधीश एन. वी. रमण उन्हें राष्ट्रपति पद की […]