
संपत्तिकर की राशि को लेकर एक अन्य जगह कार्रवाई से पहले दो भाई आपस में भिड़ लिए
इंदौर। नगर निगम (Municipal council) की राजस्व टीम (Revenue Team) आज सुबह कुलकर्णी भट्टा (Kulkarni Bhatta) क्षेत्र में पहुंची। वहां बकाया ढाई लाख के संपत्तिकर (property tax) को लेकर खाली प्लाट पर कुर्की के बोर्ड लगाए। वहीं एक अन्य स्थान पर टीम पहुंची तो आसपास रहने वाले दोनों भाई राशि को लेकर झगड़ पड़े और उनमें मारपीट तक हो गई।
नगर निगम झोन 6 की राजस्व टीम कार्रवाई के लिए सुबह परदेशीपुरा के समीप गोकुलदास कंपाउंड पहुंची थी। वहां एक स्थान पर खाली पड़े प्लाट पर निगम ने अपनी मालिकी हक का बोर्ड लगा दिया। राजस्व अधिकारियों के मुताबिक प्लाट मालिक पर दो लाख 40 हजार से ज्यादा की राशि बकाया थी और प्लाट किसी शिंदे का बताया जाता है। अफसरों के मुताबिक वहां बोर्ड लगाने की कार्रवाई के बाद समीप ही निगम की टीम एक अन्य बकायादार के यहां जब्ती-कुर्की कार्रवाई के लिए पहुंची तो वहां संपत्तिकर की राशि को लेकर बकायादार दोनों भाइयों में आपसी विवाद हो गया और टीम के सामने ही ये दोनों भाई लड़ पड़े और मामला मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद टीम वहां बगैर कार्रवाई के ही लौट आई। निगम राजस्व विभाग की टीमों द्वारा फिर से कार्रवाई अभियान शुरू किया गया है। बड़े बकायादारों के यहां जब्ती-कुर्की के लिए सुबह-सुबह टीमें पहुंचने लगी हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved